- 1098 वूमेन पॉवर लाइन पर आने वाली शिकायतों में कानपुर दूसरे नम्बर पर

- बुजुर्ग महिलाओं से फोन पर छेड़खानी की सबसे ज्यादा शिकायतें

- फेसबुक से फ्रेंडशिप अब लड़कियों के लिए बन रही खतरनाक

KANPUR:

शहर के मालरोड का सबसे सुरक्षित और चहल पहल वाली जगहों में शुमार है। फूलबाग के पास लड़कियों के कई कॉलेज होने की वजह से यह संवेदनशील जगह भी मानी जाती है, लेकिन लफंगे यहां भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। आई नेक्सट रिपोर्टर फूलबाग पर पहुंचा तो कुछ ऐसे ही लड़के दिखाई पड़े जो सिर्फ वहां से गुजरने वाली लड़कियों व छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते दिखे। इन लड़कों की हरकतों पर शर्मशार छात्राएं सिर झुकाकर चली गईं।

टाइम- दोपहर क्ख् बजे

जगह- फूलबाग

अपनी बहनों को भी ऐसी नजरों से देखते हैं क्या?

आई नेक्स्ट रिपोर्टर वहां पहुंचा तो देखा कि मैगी प्वाइंट के पास खड़े कुछ बाइक सवार पास के ही आइसक्रीम पार्लर से गुजर रही छात्राओं को कुछ इस तरह से घूर रहे थे कि छात्राओं की उनसे नजर मिली तो उन्हें शर्मिदंगी से अपनी नजरें नीची करनी पड़ गई। वैसे उस दौरान चौराहे पर होमगार्ड, टै्रफिक सिपाही व पिकेट के सिपाही भी तैनात रहते हैं, लेकिन उनकी नजर इन पर नहीं पड़ी। छात्राओं के जाने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा।

-------------------

बुजुर्ग महिलाओं से छेड़खानी में भी कानपुर आगे

मोबाइल फोन से छेड़खानी हो या फिर सोशल मीडिया का इसके लिए छेड़खानी और फर्जी दोस्ती गांठने का संजाल कानपुर दोनों ही मामलों में आगे हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वूमन पॉवर लाइन में आई शिकायतों के आंकडे़ इसकी गवाही दे रहे हैं। वहीं छेड़खानी की सबसे ज्यादा शिकायतें बुजुर्ग व शादीशुदा महिलाओं की ओर से वूमन पॉवर लाइन में की गई है। महिलाओं से फोन पर छेड़खानी के आकंड़ों को अगर उम्र को पैमाना मान कर देखे तो फोन पर भ्भ् साल से ज्यादा की महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ होती है।

खुद ही कर ली तौबा

वूमेन पावर लाइन के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि पावर लाइन की शुरुआत यानि क्भ् नवंबर ख्0क्ख् से जनवरी ख्0क्भ् तक प्रदेश भर में ब्000 से ज्यादा बुजुर्ग महिलाएं टेलीफोनिक छेड़खानी की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। वूमेन पावर लाइन के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि काउंसलिंग के दौरान जो तथ्य सामने आया वह और भी दिलचस्प है। पीडि़ताओं को परेशान करने वालों से जब पूछा गया कि वे जिस नंबर पर कॉल कर रहे हैं, क्या वे उन्हें जानते हैं तो सभी का जवाब न में था। इसके अलावा जब उन्हें पीडि़ताओं की उम्र बताई गई तो मनचलों ने दोबारा कॉल करने से खुद ही तौबा कर ली।

छेड़छाड़ में कानपुर, लखनऊ अव्वल

सभी उम्र की महिलाओं या युवतियों के संग छेड़खानी की शिकायतों में नंबर क् का दर्जा हासिल करने वाली राजधानी लखनऊ बुजुर्ग महिलाओं के संग छेड़खानी में भी अव्वल है। पूरे प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं के संग छेड़खानी की कुल शिकायतों में अकेले ख्भ् परसेंट लखनऊ से दर्ज की गई। यानि फ्ब्8म् शिकायतों में से लखनऊ से दर्ज शिकायतों की संख्या 89क् रही। वहीं कानपुर में छेड़छाड़ की म्00 से ज्यादा शिकातयें सामने आई।

मेट्रो सिटीज से सबसे ज्यादा शिकायतें

बुजुर्ग महिलाओं से छेड़खानी की शिकायतों की पड़ताल में पता चला कि यह शिकायतें सबसे ज्यादा मेट्रो सिटीज से ही आ रही हैं। जिनमें कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और बरेली प्रमुख हैं। जबकि ठीक इसे उलट छोटे और पिछड़े जिलों व शहरों में इस तरह की शिकायतें नाममात्र की ही हैं।

फेसबुक पर फ्रैंडशिप सोच समझकर करें

फेसबुक के जरिए फ्रैंडशिप करने के बाद लड़कियां धोखे का शिकार हो रही हैं। इस मामले में अगर पुरुषों की बात करे तो वह भी धोखा खाने में पीछे नहीं है। शहर में फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कत्ल भी हो चुका है। चकेरी में हुए नैंसी हत्याकांड की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि उसकी हत्या करने वाले से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए ही हुई थी।

- - - - - - - - - - -

पब्लिक वर्जन

रोड पर महिलाओं के लिए तो बिल्कुल भी सेफ्टी नहीं हैं इस वजह से ज्वैलरी आदि तो पहन कर निकलते ही नहीं। क्या पता कब क्या हो जाए।

- निधि तिवारी

स्कूल कालेजों के आस पास बाइक सवार छेड़खानी करने के लिए ही मंडराते हैं। छेड़खानी के अलावा ये लड़के मौका पा कर किसी भी हद तक जा सकते हैं।

- श्रेया मिश्रा

छेड़छाड़ को लेकर जितनी महिलाएं संजीदा होती हैं अगर पुरुष भी उतने ही संजीदा हो तो यह घटनाएं हो ही नहीं, लेकिन अधिकतर पुरुषों की सोच नहीं बदलती।

- ममता गहलोत

छेड़छाड़ को लेकर सरकार जितने भी दावे करे लेकिन उसमें कमी नहीं आई है। महिलाएं जरूर इसके प्रति जागरूक हुई है और प्रतिरोध करने लगी हैं।

- सोनल शर्मा

Posted By: Inextlive