-ट्रेन से उतारकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ATNA: पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। महिला हाथ जोड़ती रही लेकिन दरिंदों को दया नहीं आई। ट्रेन से उतारकर महिला का हाथपैर बांधकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में फतुहा थाने में शिकायत हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बख्तिायरपुर के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पति का देहांत हो चुका है। महिला जीवन यापन करने के लिए राजेंद्र नगर में दाई का काम करती है। वह रोज घर से अप डाउन करती है। रोज की तरह शाम में राजेंद्र नगर स्टेशन से राजगीर एक्सप्रेस में चढ़ी। गुलजारबाग स्टेशन पर दो मनचले भी चढ़ गए। पहले दोनों ने महिला से दोस्ती की। जैसे ही फतुहा आउटर पर ट्रेन रूकी। दोनों ने महिला से कहा आगे के डिब्बे में जाने को कहा।

मुंह दबा झाड़ी में ले गए दरिंदे

महिला जैसे ही डिब्बे से उतरी। इसके बाद महिला का मुंह दबाकर बदमाश झाड़ी में ले गए। वहां महिला का हाथ पैर बांध दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को छोड़कर वहां से फरार हो गया। किसी तरह महिला राहगीरों की मदद से फतुहा जीआरपी पहुंची। वहां उसने पुलिस से लिखित शिकायत की। महिला ने बताया कि उन लोगों से हाथ जोड़कर मिन्नते करती रही लेकिन दोनों को तरस नहीं आया। रास्ते की जानकारी भी नहीं थी। वहीं रोती रही। बाद में किसी तरह रोड पर पहुंची।

महिला को ट्रेन से उतारकर दुष्कर्म किया गया है। मामले में महिला ने इसकी शिकायत की है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। हर एंगल को हम लोग खंगाल रहे हैं।

-अनिल कुमार, फतुहा जीआरपी प्रभारी

Posted By: Inextlive