BAREILLY: शाही के पंथरा में खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मृतकों की पहचान क्भ् वर्षीय प्रियंका और ख्8 वर्षीय कांति के रूप में हुई है। वहीं घायलों में फ्भ् वर्षीय जावित्री, फ्0 वर्षीय रीता और उसका पांच साल का बेटा छोटू, क्भ् वर्षीय उर्मिला और क्7 वर्षीय मीना हैं। मीना, कांति की ननद है। ये सभी वेडनसडे की सुबह गांव से कुछ दूरी पर ढाल से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे कि अचानक ढाल भर भराकर नीचे गिर गई, जिसमें सभी दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को बाहर निकाला लेकिन प्रियंका व कांति की जान चली गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive