- बड़ा सवाल: पांच दिन में कैस पूरे होंगे करोड़ों के विकास कार्य

आगरा। जनकपुरी का आयोजन विजय नगर कॉलोनी में होगा। आयोजन में पांच दिन शेष हैं। जनक महल आकार लेने लगा है। बावजूद इसके विकास कार्यो की सुध प्रशासन ने शनिवार से ली। बड़ा सवाल है कि इतनेकम समय में कार्य कैसे पूरे हो पाएंगे? अगर कार्य पूरे भी होंगे तो क्या वह गुणवत्तापरक होंगे? ऐसे में साफ है कि विकास कार्यो के नाम पर स्वीकृत 6.5 करोड़ रुपये बंदरबांट करने की तैयारी की जा चुकी है। विकास कार्याें के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

पहले प्रस्ताव नहीं हो सके स्वीकृत

विजय नगर कॉलोनी के आशीष गार्डन में छह अक्टूबर से जनकपुरी सजेगी। पांच अक्टूबर तक जनक महल और उसके आसपास के सभी कार्य पूरे करने होंगे। इसके लिए पहले 15 करोड़ के विकास कार्यो का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसमें साढ़े सात करोड़ नगर निगम, साढ़े छह करोड़ पीडब्ल्यूडी और 1.33 करोड़ के विकास कार्य एडीए द्वारा कराए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया था। लेकिन विवाद के चलते ये प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सके। शुक्रवार को मेयर नवीन जैन, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, डीएम रवि कुमार एनजी ने जनप्रतिनिधियों के साथ दौरा कर 6.5 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी देकर कार्य शुरु करा दिए, लेकिन सवाल ये है के इतने कम समय में 6 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण कैसे पूरे हो पाएंगे।

Posted By: Inextlive