एकदिवसीय कार्यशाला सिविल इंजीनियरिंग विभाग एमएनएनआईटी में

ALLAHABAD: रीसेंट एडवांसेज इन जिओटेक्निकल इंजीनियरिंग रेज-2018 पर एकदिवसीय कार्यशाला सिविल इंजीनियरिंग विभाग एमएनएनआईटी में आयोजित की गई। यह आयोजन इंडियन जिओटेक्निकल सोसाइटी इलाहाबाद चैप्टर द्वारा किया गया था। चीफ गेस्ट एमएन विलादकर आईआईटी रुड़की के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर थे। अध्यक्षता प्रो। आरडी गुप्ता प्रमुख सिविल इंजीनियरिंग ने की। इसके संयोजक प्रो। आरपी तिवारी एवं आयोजन सचिव डॉ। कुमार वेंकटेश, डॉ। विजय कुमार और डॉ। वीपी सिंह थे। प्रो। एमएन विलादकर ने वर्तमान और भविष्य भू यांत्रिक चुनौतियां पर ध्यान केन्द्रित करने एवं समस्याओं के समाधान पर व्याख्यान दिया। आईआईटी रुड़की के प्रो। एनके समाधिया ने अपने व्याख्यान में कट ऑफ दीवार के डिजाइन के लिए विकसित की विधि की जानकारियां दीं। प्रो आरके श्रीवास्तव ने जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के सिलसिले में भू पर्यावरण पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चा के साथ सम्पन्न हो गई।

Posted By: Inextlive