रूस के चेचेन्या में रहने वाली एक महिला दावा है कि वो 128 साल की है और अब जल्द ही अपना 129वां जन्मदिन मनाएगी। इस बुजुर्ग महिला को अपने जीवन में काफी परेशानियां देखनी पड़ी है। आइये इस महिला की कहानी जानें।


दुनिया कि सबसे उम्रदराज महिलाकानपुर।  रूस के चेचेन्या में रहने वाली एक महिला दावा है कि वो 128 साल की है और अब जल्द ही अपना 129वां जन्मदिन मनाएगी। इस बुजुर्ग महिला को अपने जीवन में काफी परेशानियां देखनी पड़ी है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम कोकू इस्तामबुलोवा है और वो कहती हैं कि उनके जीवन में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब वह खुश रही हैं। बावजूद इसके पता नहीं कैसे वो इतने सालों से जी रही हैं। बता दें कि इस्तामबुलोवा जल्द ही अब 129 साल की होने वाली हैं, इस बात की जानकारी खुद रूसी सरकार ने दी है। द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में जानकारी
मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तामबुलोवा के पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी हुई है। इसका मतलब है कि उनकी उम्र द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 55 साल और सोवियत संघ के पतन के दौरान 102 साल रही होगी। द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में इस्तामबुलोवा ने बताया कि वो बहुत ही भयानक समय था। नाजियों के टैंक उनके घरों के पास से निकलते थे। जीवन एक सजा


एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ये सिर्फ भगवान की कृपा है, मैंने देखा है कि लोग ज्यादा जीने के लिए खेलते-कूदते हैं, खान-पान मजबूत रखते हैं, लेकिन मैंने इतने समय तक जीवित रहने के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया। मुझे जीवन में एक दिन भी खुशी नहीं मिली। मैंने अपने जीवन में काफी मेहनत किया है, घंटों गार्डन की खुदाई करती रहती थी। लेकिन अब मैं इन सब से थक चुकी हूं। मुझे लगता है कि भगवान मुझे सजा दे रहे हैं। ये लोग भी सबसे उम्रदराज गौरतलब है कि ऑफिशियली दुनिया में अभी तक सबसे उम्रदराज महिला फ्रांस की जीन कालमेन्ट थीं। उनकी मौत 122 साल की उम्र में हुई थी। इस वक्त दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला जो जीवित है, वो जापान की चियो मियाको हैं। चियो 117 साल 13 दिन की हैं। उनका जन्म 2 मई 1901 को हुआ था। इसके अलावा पुरषों में सबसे उम्रदराज व्यक्ति अभी तक जापान के जिरोमोन किमूरा थे, उनकी 116 साल 54 दिन की उम्र में मौत हो गई।13 अरब की कार से शपथ लेने पहुंचे पुतिन, ये है खासियत

सीरिया में एक रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

Posted By: Mukul Kumar