समाज की हर घटना पर हम उसके पक्ष या विपक्ष में खड़े हो जाते हैं। सही-गलत की बहस में मानवीय पक्ष पीछे रह जाता है। इन सवालों के जवाब देकर जांचिए अपना मानवीय लेवल।


इमरजेंसी में मानवीयता के चार पहलूकानपुर। इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रास ने युद्ध के हालातों में मानवीय पक्ष को समझने के लिए चार वर्गों में कुल 11 सवाल पूछे हैं। लेकिन आप गौर करेंगे तो ये सवाल सामान्य हालात में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। जैसे किसी एक व्यक्ति की गलती के लिए पूरे वर्ग को जिम्मेदार मान लेना, डोमेस्टिक वायलेंस, दहेज प्रताड़ना, सड़क दुर्घटना में घायल की मदद न करना, अपने फायदे के लिए किसी का नुकसान कर देना, धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना इत्यादि।युद्ध में आचरण1- सवाल - आप एक सैन्य कमांडर हैं और आपको पता चलता है कि एक गांव में दुश्मन छिपे हैं। क्या आप पूरे गांव पर हमला बोल देंगे?क) हांख) नहीं


2- सवाल - जिनेवा समझौता अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों की आत्मा है। अब यह 70 साल पुराना हो चुका है और वर्तमान में युद्ध के तरीके भी काफी बदल गए हैं। क्या अब भी यह समझौता युद्ध की सीमा तय करने में प्रासंगिक है?क) हांख) नहींमेडिकल सहायता3- सवाल - क्या स्वास्थ्यकर्मियों को दुश्मनों की भी चिकित्सा करनी चाहिए?क) हांख) नहीं

4- सवाल - दुश्मनों के पीछे एक अस्पताल है, क्या आप वहां हमला करेंगे?

क) हांख) नहीं5- सवाल - दुश्मनों का उपचार करने वाले अस्पताल पर आप हमला करेंगे?क) हांख) नहीं6- सवाल - एक एंबुलेंस में दुश्मन का घायल कमांडर ले जाया जा रहा है। उसे मारने से आपको बड़ी जीत हासिल हो सकती है। क्या आप उस एंबुलेंस पर हमला करेंगे?क) हांख) नहींकड़ी पूछताछ7- सवाल - पकड़े गए दुश्मन को प्रताडि़त करना युद्ध का दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन अनिवार्य अंग है?क) हांख) नहीं8- सवाल - आप एक महत्वपूर्ण मोर्चे पर तैनात सैन्य यूनिट के कमांडर हैं। आपने दुश्मनों के एक बड़े कमांडर को पकड़ा है। उससे सैन्य जानकारियां जुटाने के लिए आप उसे प्रताडि़त करेंगे?क) हांख) नहीं9- सवाल - आपको यकीन है कि पकड़ा गया जासूस आपके खिलाफ हमले की योजना बना रहा था। क्या आप उसे प्रताडि़त करेंगे?क) हांख) नहींसांस्कृतिक सौहार्द्र
10- सवाल - सैन्य अभियान के दौरान आपको पता चलता है कि एक धार्मिक स्थल की आड़ की वजह से दुश्मन साफ नजर नहीं आ रहा। ईबादत की जगह में उस समय कोई है भी नहीं, क्या आप दुश्मन को कमजोर करने के लिए उसे गिराने का निर्णय लेंगे?क) हांख) नहीं11- सवाल - सैन्य अभियान के दौरान आपके सैनिकों को ऐतिहासिक महत्व की कीमती चीजें किसी पुराने प्राचीन खंडहर से मिलती हैं। सैनिक साजो-सामान या हथियारों के लिए आप उसे बेच देंगे?क) हांख) नहींउत्तर - आपके सवालों के जवाब में जितने अधिक 'नहीं' में होंगे आप मानवता के उतने ही करीब होंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh