माल के CHC में हुआ सात अरबवें बच्चे का जन्म पैरेंट्स ने नाम रखा नरगिस. आम के लिए दुनियाभर में मशहूर माल अब नरगिस की वजह से भी पहचाना जाएगा.

लखनऊ से 35 किलोमीटर दूर स्थित माल के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में सोमवार को जश्न का माहौल था। देखते ही देखते माल अचानक ग्लोबल लेवल पर छा गया। यह सब था सेवेन बिलियन्थ बेबी नरगिस के जन्म के सेलिब्रेशन पर। उसे यूएन द्वारा सिम्बॉलिक तौर पर सात अरबवें बच्चे का दर्जा दिया गया। सोमवार को माल के लोग इंटरनेशनल मीडिया को देखकर दंग थे।
सुबह से ही था खुशी का माहौल
माल स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में एक दिन पहले से ही खासी चहल पहल थी। सबको पहले से ही पता था कि यहीं पर वल्र्ड का 7 अरबवां बच्चा 31 अक्टूबर को जन्म लेगा। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रात भर गर्ल चाइल्ड पैदा होने की जानकारी लेते रहे। हालांकि रात में किसी गर्ल चाइल्ड का जन्म नहीं हुआ। सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर अजय कुमार यादव की वाइफ विनीता ने बच्ची को जन्म दिया। जिसे ऑफीसियल्स ने सिम्बॉलिक तौर पर 7 अरबवां बच्चा घोषित कर दिया। इसके साथ ही माल ब्लाक और नरगिस पूरी दुनिया में छा गए। नरगिस के पिता अजय को मीडिया ने हाथों हाथ लिया.  जिस माल मलिहाबाद को अभी दशहरी आमों के लिए जाना जाता था वह अब नरगिस के बर्थ प्लेस के लिए भी जाना जाएगा.  नरगिस के साथ ही 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर की दोपहर तक 7 बच्चों ने माल सीएचसी में जन्म लिया।
नाम पहले ही कर लिया था डिसाइड
अजय ने अपनी बच्ची का नाम नरगिस रखा। अजय ने कहा कि उसे और उसकी वाइफ विनीता को पहले से ही पता था कि उन्हें लड़की पैदा होगी और उन्होंने उसका नाम पहले से ही नरगिस डिसाइड कर रखा था।
नरगिस ने दिलाई पहचान
जो खुशी और फेम एक बेटा अपने फादर को नहीं दे पाता। वह नरगिस ने दुनिया में कदम रखते ही अपने पैरेंट्स को दे दिया। जिन्हें एक दिन पहले तक कोई नहीं जानता था उन्हें आज पूरी दुनिया पहचान गई। दन्नौर निवासी अजय कुमार यादव की वाइफ विनीता को माल की कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां  बेटी के जन्म के बाद ही उसे बधाई देने वालों का तांता लग गया। अजय ने बताया कि नरगिस के जन्म से वह इतना खुश है कि वह बयान नहीं कर सकता। अजय की शादी दो साल पहले हुई थी और यह अजय का पहला बच्चा है।
बेटी को बनाना है डॉक्टर
खेती करने वाले अजय कहते हैं कि वो और उनकी वाइफ अपनी बेटी को पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाना चाहते हैं।

सेलिब्रेशन के साथ चिंता भी
आज माल सीएचसी पर सभी सात पैरेंट्स को सीएमओ डॉ। एके मिश्रा ने जन्म प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज सुबह एम्स की घड़ी में इंडिया की पापुलेशन 1 अरब 21 करोड़ 92 लाख कुछ थी। जो कि अगले कुछ  दिनों में 22 करोड़ हो जाएगी। पॉपुलेशन बढ़ रही है ऐसे में दुख की बात है कि आज भी बहुत महिलाओं की मौत एनीमियां के कारण हो रही है। यह सब चिंता का विषय है। सीएमओ के अनुसार इंडिया की पापुलेशन तेजी से बढ़ रही है। उसमें भी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या बहुत ज्यादा हो रही है। इसलिए ही यूपी में बच्चें को 7 अरबवां बच्चा घोषित किया गया।

रात 12 बजे के बाद से पैदा हुए बच्चे
माल कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में रात 12 बजे से दिन के 12 बजे तक 7 बच्चों ने जन्म लिया। जिनमें से चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। पहली लड़की पैदा हुई बच्ची को सेवेन बिलियन बेबी घोषित किया गया। हालांकि यह सिर्फ सिम्बॉलिक तौर पर था।

सात बेटियों को मिला बड़ों का सहारा
नरगिस के पैरेंट्स के साथ-साथ 6 अन्य कपल्स को लड़की हुई। जिनमें ठाकुर प्रसाद, नौमीलाल, गोविन्द, ज्ञानी, श्रीराम और भैय्या लाल हैं। माल सीएचसी में पैदा हुई सात लड़कियों को इंडिया की सात लीडिंग लेडीज ने उनके परवरिश और अच्छी देखभाल के लिए स्पांसर किया है। वात्सल्य की डॉ। नीलम सिंह बताया कि बच्चों की परवरिश का खर्च उठाने वालों में सुनीता नारायन, अनुष्का शंकर, मल्लिक साराभाई, माल की रानी गायत्री सिंह, आरती किर्लोस्कर, कंजर्वेशनल आर्कीटेक्ट आभा नारायन लाम्बा, एचएसबीसी की कंट्री हेड नैनालाल किदवई हैं।

हो गया विवाद
माल स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में समस्या उस समय हो गई जब ठाकुर प्रसाद ने कहा कि उनकी बेटी पहले पैदा हुई थी। जबकि प्रोग्राम आर्गेनाइजर्स ने उन्हें दूसरे नम्बर पर रखा। अजय यादव जिनकी बेटी नरगिस को 7 अरबवीं बच्ची का दर्जा दिया गया और ठाकुर प्रसाद एक ही गांव दन्नौर के रहने वाले हैं। ठाकुर प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 7.20 मिनट पर हुआ था जबकि अजय की बेटी का जन्म 7.25 मिनट पर। आशा क्रांति देवी ने भी उनका समर्थन दिया। वे प्रोग्राम के आर्गेनाइजर्स से बहुत नाराज थे। उधर सीएचसी के अधीक्षक डॉ। वेद प्रकाश ने कहा कि ठाकुर प्रसाद की बेटी का जन्म 7.20 और अजय की बेटी का जन्म 7.25 पर हुआ था। यदि दिक्कत हुई तो वह प्लान इंडिया का मामला है। हमने ऑफीसियली किसी बच्ची को 7 अरबवीं बच्ची घोषित नहीं किया।

नाटक से दिया संदेश
इस मौके पर प्लान इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भाग्यश्री डेंगले, वात्सल्य की डॉ। नीलम सिंह, सीएमओ डॉ। एके मिश्रा, आरती किर्लोस्कर, माल की रानी गायत्री सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बाल विवाह और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को दिखाने के लिए बच्चों ने एक नाटक भी प्रस्तुत किया। बच्चों ने दिखाया कि कैसे कम उम्र में मां बनने से कजरी को शारीरिक समस्याएं हो जाती हैं और फिर उसकी मौत हो जाती है।
Read more:
मैं हूं दुनिया का 5,125,255,233 वां इंसान और आप?

http://www.inextlive.com/news/International/Where-do-you-fit-into-7-billion-Enter-your-date-of-birth-to-find-out
कहां है दुनिया का 6 अरबवां बच्चा
http://www.inextlive.com/latest/News/Worlds-Six-billionth-Inhabitant

Posted By: Inextlive