HASTINAPUR : श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के त्रिमूर्ति जिनालय में चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक हुआ। विधान में 8भ् परिवारों ने भाग लेकर पुण्य संचय किया। विधान पाठ की शुरुआत भगवान शांतिनाथ के अभिषेक के साथ हुई। आचार्य श्री भारत भूषण महाराज ने धर्मसभा में कहा कि यह जीव अनादि काल से संसार रूपी समुद्र में गोते खाता आ रहा है और खाता रहेगा। जब तक वह जिनेंद्र भगवान की वीतरागता को छोड़कर अन्यत्र कुगुरू, कुदेव और कुधर्म को पूजता रहेगा, तब तक हमारा अर्थात जीव का कदाचित भी कल्याण होने वाला नही है। विधान संयोजक दिनेश कुमार जैन रहे। विधान में प्रद्युमन जैन, महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, भारत जैन, उमेश जैन, अतुल जैन आदि का सहयोग रहा।

Posted By: Inextlive