जियोमी स्मार्टफोन के बाद अब मिलेगा जियोमी Redmi Note
5.5 इंच की है डिस्प्ले
कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट ह्यूगो बारा का कहना है कि, 'हम अपने इस Redmi Note को अगले कुछ हफ्तों में इंडिया में लॉन्च कर देंगे.' जियोमी कंपनी ने अपने इस नये फैबलेट Redmi Note में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है. इसमें आपको एंड्रायड 4.2 जेलीबीन ओएस मिलेगा. इसके अलावा अगर इस फैबलेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको 1.7GHz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा. Redmi Note में आपको 2जीबी की रैम मिलेगा. वहीं अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 8जीबी की इंटरनल मेमारी और 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा मिलेगी.
13 एमपी का ऑटो फोकस कैमरा
जियोमी कंपनी ने अपने इस नये फैबलेट Redmi Note को खासतौर पर सेल्फी यूजर्स के लिये बनाया है. इसमें आपको 5 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसमें की ऑटोफोकस होगा. इसके साथ ही 13 एमपी का रियर कैमरा भी मिलेगा. अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो Iris Selfie 50 में आपको 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई आदि की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा बैटरी बैक-अप में भी यह फोन काफी बेहतरीन है. इसमें आपको 3100mAH की बैटरी मिलेगी.
स्पेसिफिकेशन:-
Model | |
Sim | Dual GSM/GSM |
Display | LCD capacitive, 5.5 inches |
Memory | RAM 2GB, ROM 8GB |
Connectivity | GPRS, EDGE, 3G, Wifi, Bluetooth, USB |
Camera | Front- 5MP, Rear- 13MP with Flash |
OS | Android 4.2 Jellybean |
CPU | Octa-core 1.7 GHz Cortex-A7 |
GPU | Adreno 300 |
Battery | 3200 mAh battery |
Price | Rs. 9,999 |