PATNA : शनिवार की सुबह राजधानी के दुर्गा पंडालों में पट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। राजीव नगर, डाक बंग्ला, बोरिंग रोड, पॉलिटेक्निक, इन्द्रपुरी रेलवे लाइन सहित कई जगहों पर पूजा-अर्चना की गई। सुबह सप्तमी पूजा के बाद राजधानी का वातावरण भक्तिमय रहा। बड़ी पटनदेवी, तारणी प्रसाद लेन, राजीव नगर, डाक बंग्ला और शीतला माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में करीब क्ख् बजे रात में निशा पूजा हुई। दुर्गा पूजा समिति राजीव नगर के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि पट खुलते ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुट गए।

पटना सिटी में भक्तिमय वातावरण

शक्तिपीठ स्थल बड़ी पटनदेवी, छोटी पटनदेवी, शीतला माता मंदिर प्राचीन काली मंदिर दीरापर, खाजेकलां, पीतांबरा देवी मंदिर, प्यारे लाल के बाग स्थित बुढि़या माई मंदिर, सर्वमंगला देवी मंदिर समेत विभिन्न भगवती मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा पूजन-दर्शन किया गया। सुबह से ही भक्तों द्वारा चुंदरी व खोइछा भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम से देर रात में पूजा पंडालों में महिला-पुरुषों एवं बच्चों का आना-जाना लगा रहा।

बड़ी देवी जी, मारूफगंज में बंगाली पत्रति से नवपत्रिका प्रवेश के कल्पारंभ एवं सप्तम विहित पूजा के भक्तों के लिए पट खोल दिया गया। अपराह्न दरिद्रनारायण प्रसाद वितरण का उद्घाटन लोकलेखा समिति के चेयरमैन नंदकिशोर यादव ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, भगवान दास यादव, अतानु साहा संत कुमार गोलवारा आदि ने उनका स्वागत किया। बड़ी देवी महाराजगंज में भी पूजा के बाद पट खोला गया। अशोक राजपथ एवं शेरशाह रोड बिजली की रोशनी से नहा गया है। अनेक तोरण द्वार, लाइटिंग की छटा के साथ प्रतिमाओं की भव्यता यहां मुख्य आकर्षण है। वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मुहर्रम जुलूस से पहले करें विसर्जन

दशहरा के समापन पर विसर्जन और मुहर्रम ताजिया जुलूस एक ही दिन क्क् अक्टूबर को हो रहा है। डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को इसके पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के मुताबिक मूर्ति विसर्जन का काम पहले होगा, फिर मुहर्रम जुलुस निकाला जाएगा। एक दूसरे को इससे तकलीफ न हो इसका ख्याल अधिकारी समन्वय के साथ रखेंगे। डीएम शनिवार को दुर्गा पांडाल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शहर के कई पांडाल तक पहुंचे थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में उन्होंने यातायात और सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।

रावण दहन को तैयार गांधी मैदान

डीएम गांधी मैदान में होने वाले रावण दहन की तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे। उन्होंने मैदान के आसपास खुले नालों को स्लेब से ढकने के निर्देश दिए। इस दौरान सीनियर एसपी मनु महाराज, सिटी एसपी चंदन कुशवाहा, ट्रैफिक एसपी प्राणतोष कुमार दास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

गांधी मैदान परिसर में रावण दहन के दिन क्क् अक्टूबर को दोपहर एक बजे के बाद प्रवेश दिया जाएगा। सभी लोगों की गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। भगदड़ से बचने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दो साल पहले भगदड़ की वजह से काफी नुकसान हुआ था।

- मैदान में जगह-जगह गढ्डे हैं जिसे भरने के निर्देश दिए गए।

- खतरनाक तरीके से झुके पेड़ों की छंटाई भी की जाएगी

- नीचे की तरफ लटके हुए केबल तारों को हटाया जाएगा

- हर कोने में लाइट का इंतजाम सुनिश्चित किया जाएगा।

- मैदान के भीतर बिखरे पत्थरों को हटाया जाएगा

Posted By: Inextlive