- राजधानी आए सुनील ग्रोवर बोले, सलमान से बात हुई लेकिन मिलाया, ऐसा कुछ नहीं

LUCKNOW सलमान भाई कपिल का शो प्रोड्यूस कर रहे हैं और मैं उनके साथ 'भारत' फिल्म में काम कर रहा हूं। उनसे हर मुद्दे पर चर्चा होती है। कपिल पर भी बात हुई, लेकिन उन्होंने कपिल से मिलवाया या सामने बात हुई, ऐसा कुछ नहीं है। मैं दुआ करता हूं कि कपिल स्वस्थ रहें और उनका शो भी खूब चले। यह बात एक कार्यक्रम के लिए राजधानी आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कही।

अच्छा टाइम कैसे भूल सकते हैं

सनील आगे बताते हैं कि दो साल बाद टीवी शो से वापसी कर रहा हूं। कपिल के साथ भी अच्छा काम किया। एक मसला हुआ तो उससे पुराना बिताया समय तो नहीं भुलाया जा सकता। हर चीज का एक समय होता है। आपको आगे बढ़ते रहना चाहिए। मेरा नया शो आ रहा है। कपिल के शो से कोई टक्कर नहीं है। मैं चाहूंगा, उनका शो भी चले। अगर कपिल शादी में बुलाएंगे, तो जरूर जाऊंगा।

कॉमेडी आसान काम नहीं

सुनील का मानना है कि कॉमेडी आसान काम नहीं है। ईश्वर की कृपा से जो काम किया, अच्छा रहा। आगे भी लोगों को हंसाता रहूंगा। जब खुद पर प्रेशर रहता है तो अपनी ही क्लिप देख लेता हूं। इससे काफी रिलेक्स मिलता है। हां, इतना जरूर है कि मैं कभी टीआरपी को लेकर ज्यादा नहीं सोचता। सुनील ने कहा कि जो काम करने को मिला, किया। मेरे दिमाग में जेंडर नहीं, कैरेक्टर रहता है। नए शो के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें भी वह एक महिला का किरदार निभा रहे हैं।

सुनकर अच्छा लगा

सुनील ने बताया कि एक बार एयरपोर्ट के बाहर एक आदमी ने हाथ मिलाते हुए कहा, मैं भी बॉलीवुड से हूं। यह सुनकर अच्छा लगा। सोचता रहा, यह एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर क्या है। फिल्म और थियेटर के संबंध पर सुनील ने कहा कि आप बिना थियेटर के भी फिल्म में जा सकते हैं। यहां यह भी डिपेंड करता है कि आप किसके साथ थियेटर कर रहे हैं।

बाक्स

लखनऊ की तहजीब पसंद है

सुनील ने बताया कि उन्हें लखनऊ का खाना, तहजीब और बोलने का सलीका पसंद आता है। जो शब्द यहां सुनने को मिलते हैं, वे मुंबई में नहीं मिलते। यहां के नुक्ते भी आपको कहीं और नहीं सुनाई देंगे।

Posted By: Inextlive