वास्तु वाइब्स की सजगता से सफलता की ओर बढ़ा सकते हैं कदम
आज जीवन में जो भी हमारे साथ होता है, आज जो भी हमारी सोच है उसमें बहुत योगदान हमारी वास्तु वाइब्स का होता है, जहां हम रहते हैं। यह ठीक है सभी को सभी के कामों के अनुसार जीवन में परिणाम मिलते हैं। कर्म के साथ-साथ यदि हमारी वास्तु वाइब्स भी सही होंगी तो हम जीवन में शांति के साथ एक सधी हुई सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं वास्तु वाइब्सअपने जीवन के अहम, जरूरी फैसले ले सकते हैं क्योंकि हमारी सफलता और असफलता के पीछे तो हमारे द्वारा लिए फैसले ही होते हैं। हम यदि स्वास्थ्य के बारे में बात करें तो यह सही है कि हमारे खान-पान हमारी दैनिक दिनचर्या का भी बहुत हाथ होता है, पर वास्तु वाइब्स को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम जहां रह रहे हैं यदि वहां की वास्तु वाइब्स सही हो तो इतनी जल्दी हमें स्वास्थ्य संबंधी कष्ट नहीं आ सकते हैं और अगर आ भी गए तो उनका उपचार शीघ्र होगा। स्वास्थ्य का जुड़ाव या संबंध दिशाओं से भी है। इसका वर्णन गरुण पुराण में भी किया गया है। घर में बहुत ज्यादा पड़ा बेकार सामान भी स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दे सकता है।
इन दिशाओं में अनुष्ठान न कराएंउत्तर से पूर्व तक का दिशा क्षेत्र जीवन में तरह-तरह की तकलीफों का कारण बन सकता है इसलिए यहां किसी भी तरह का अनुष्ठान न हो तो अच्छा है। पूर्व दिशा के आस-पास का ज्वर दे सकता है।
ये क्षेत्र बनते हैं मानसिक कष्ट के कारणआग्नेय कोण और नेत्रत्या कोण के आस-पास का क्षेत्र अतिसार, तपेदिक, मूक्र्षा मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है। घर में साफ-सफाई का भी बहुत महत्व होता है, इसे हम महसूस भी कर सकते हैं। जब हम सभी दीवाली के समय या जब हमारे घर में कोई मांगलिक कार्य होता है, हम सभी अपने-अपने घर, दुकानों और ऑफिस की साफ सफाई करते हैं। तो उस समय उस जगह की ऊर्जा कैसी होती है। उस समय वहां हमें कैसा महसूस होता है?हम सभी को उस समय एक विशेष तरह का आनंद मिलता है, अच्छा लगता है। कहने का तात्पर्य बस इतना है कि वास्तु वाइब्स की सजगता से हम अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। जीवन में सफलता की ओर एक बेहतर कदम बढ़ा सकते हैं।वास्तु वाइब्स ठीक न होने से बनता काम बिगड़ जाता है, ये बातें जाननी हैं जरूरीवास्तु टिप्स: सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये 10 आसान उपाय, आपकी जेब नहीं रहेगी खाली