-भोर तीन बजे मोबाइल पर कॉल आते ही बाइक से निकला था ज्ञान प्रकाश

-लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास बिहरिया मोड़ पर मारी गई गोली

PRAYAGRAJ: लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिहरिया मोड़ पर गोली मारकर ज्ञान प्रकाश पांडेय (25) की हत्या कर दी गई। सोमवार भोर हुई घटना की जानकारी लोगों को सुबह करीब सात बजे हुई। मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह बाइक लेकर घर से निकला था। खबर मिलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो उसकी बाइक स्टैंड पर खड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने जानकारी उसके परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचते ही घर वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से नाराज परिजनों ने लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा बुझा कर सभी को शांत कराया।

करता था आर्मी की तैयारी

नवाबगंज एरिया के लालगोपालगंज बांधपुर गांव निवासी बृजभूषण पांडेय के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे छोटा बेटा ज्ञान प्रकाश पांडेय पुलिस भर्ती की तैयारी किया करता था। सपनों को पूरा करने के लिए वह लखनऊ राजमार्ग पर रोड सुबह दौडने जाता था। बताते हैं कि सोमवार भोर करीब तीन बजे वह घर में सो रहा था। इस बीच उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया। बाइक से जाते देख परिजन सोचे कि हाईवे दूर है, इस लिए वह बाइक ले जा रहा था। जब सुबह करीब साढ़े छह बजे तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उसके फोन पर घर वालों ने फोन लगाया तो स्विच ऑफ बताने लगा।

खबर सुन सन्नाटे में आ गए

सुबह करीब सात बजे लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिहरिया मोड़ पर लोगों ने उसका शव देखा। डेड बॉडी के बगल उसकी बाइक स्टैंड पर खड़ी थी। यह सुनते ही ग्रामीणों सन्नाटे में आ गए। सभी भाग कर मौके पर जा पहुंचे। लोगों ने खबर नवाबगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्ञान प्रकाश के फोन से परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दिया। सुबह-सुबह मनहूस खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों उसकी पहचान की। उसके सिर व पेट में दो गोली मारी गई थी।

बाक्स

मनु उगल सकता है कातिलों का नाम

मौके पर पहुंची ज्ञान प्रकाश की बहन चीख-चीख कर कह रही थी कि मनु से पूछो, भाई की हत्या किसने की है। उसे यह बात पता होगी। बताते हैं कि मनु को ज्ञान प्रकाश का हर राज पता था।

बाक्स

तो आशनाई में हुई युवक की हत्या

पुलिस ने दो लोगों को उठा लिया है। जिस मोबाइल नंबर से ज्ञान प्रकाश को फोन किया गया था उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया। देर शाम उस नंबर की लोकेशन लालगोपालगंज कस्बे के पास ट्रेस की गई। पूछताछ में उठाए गए लोगों ने पुलिस को कई राज बताए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्ञान प्रकाश का प्रतापगढ़ जिले के बॉर्डर स्थित किसी गांव की लड़की से अफेयर था। लड़की की मौसी का गांव बड़ी इब्राहिमपुर घटना स्थल से करीब 300 से 400 मीटर दूरी पर स्थित है। वह अपनी मौसी के यहां अक्सर आया-जाया करती थी।

वर्जन

कातिलों जल्द ही गिरफ्तार क लिए जाएंगे। जिस नंबर से उसे कॉल किया गया था उसे ट्रेस कर लिया गया है। उसका राज जानने वाले उसके एक दोस्त को भी उठा लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में हत्या की वजह आशनाई सामने आ रही है।

-नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी गंगापार

Posted By: Inextlive