- लूटपाट के बाद बदमाशों ने महिला से की छेड़छाड़

- नकदी, जेवर व मोबाइल लूट ले गए बदमाश

हस्तिनापुर : रविवार देर रात हस्तिनापुर कस्बे के अंदर ही कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अन्य कार में सवार परिवार से हजारों की नकदी, जेवर व मोबाइल लूट लिए। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई। विरोध पर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कंट्रोल रूम को जानकारी देने के घंटों बाद पहुंची पुलिस घटना को पचाने का प्रयास करती रही, लेकिन दोपहर बाद रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।

हथियारों के बल पर

कस्बा की न्यू ब्लाक कालोनी निवासी दुर्गेश परिवार सहित अपनी सुसराल हल्द्वानी से घर लौट रहा था। उनकी कार मेरठ-पौड़ी मार्ग स्थित माखननगर गांव के निकट पहुंची तो सफेद रंग की सेंट्रो सवार बदमाशों उनका पीछा शुरू कर दिया। कई बार ओवरटेक करने के बाद कस्बे में उपकेंद्र के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार को हथियारों के बल पर रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने जेवरात, सात हजार की नकदी व मोबाइल लूट ले गए। इसके बाद महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई।

नहीं मिला सुराग

गाड़ी सवार उनकी मां, बहनोई, पत्नी, छोटी बच्ची व ड्राइवर सवार थे। घर पहुंचकर उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। बदमाशों की मारपीट में घायल दुर्गेश को सीएचसी में भर्ती कराया। पहले तो इस घटना को पुलिस पचाने का प्रयास करती, मगर दोपहर बाद हुई फजीहत के बाद उसने मुकदमा दर्ज कर लिया। जहां घटना घटित हुई वह बस्ती के अंदर है। थाना प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है।

ताले तोड़कर नलकूपों में चोरी

सरधना : अटेरना गांव में रविवार रात किसान ओमपाल पुत्र हरि सिंह और संजय पुत्र रणवीर के नलकूपों के ताले तोड़कर बदमाश मोटर, स्टार्टर आदि हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीडि़तों ने घटना की तहरीर दी है।

Posted By: Inextlive