फोटो.421.

- युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन को बताया फेल

- भाजपा ने सरकार को अस्थिर कर रोका प्रदेश का विकास

HARIDWAR: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने राष्ट्रपति शासन को फेल करार दिया है। कहा कि राष्ट्रपति शासन लगने से प्रदेश के विकास की गति धीमी हो गई है। कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करके भाजपा ने प्रदेश के विकास को रोका है। उन्होंने सदन में बहुमत साबित करने की निर्धारित तिथि से एक दिन पहले राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर रोष जताया। कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का युवा कांग्रेस काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी।

कांग्रेस के कार्यकाल में तेजी से हुआ विकास

बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भाजपा हाईकमान व केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल में विकास तेजी से हुआ, जबकि रोजगार के अवसर भी खुले हैं। प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर ने कहा कि गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरिद्वार में हो रहे सद्भावना सम्मेलन में आगमन का कार्यक्रम है, जिसका युकां पूरी ताकत के साथ विरोध करेगी। कहा कि विरोध के दौरान काले गुब्बारे एवं काले झंडे दिखाए जाएंगे। बताया कि रैली शंकराचार्य चौक से शुरू होकर सेक्टर-प्रथम मध्य मार्ग में हो रहे सद्भावना सम्मेलन तक पहुंचेगी। जहां भाजपा अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए जाएंगे।

Posted By: Inextlive