-आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचारक वर्ग बैठक में हुआ निर्णय, पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा, उत्तर प्रदेश पर संघ की पैनी नजर

-संघ ने साफ किया कि लोगों को भड़काने वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

KANPUR : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आम लोगों की बात को अच्छी तरह से समझता है। जाकिर नाइक के बारे में देशवासियों और मुस्लिम नेताओं की जो राय है उससे संघ पूरी तरह से सहमत है। संघ ने जाकिर नाइक पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को भड़काने वाले किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। संघ जनता के लिए ही कार्य करता है। देशहित में जो भी अच्छा हो सकता है, वो संघ कर रहा है और करता रहेगा। कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचारक वर्ग की बैठक के दौरान ये बातें संघ नेताओं ने कहीं। उत्तर प्रदेश पर संघ की विशेष्ा नजर है।

मीडिया की बातों से सराेकार नहीं

अखिल भारतीय प्रचारक वर्ग की बैठक के दूसरे दिन की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ। मनमोहन वैद्य ने कहा कि पिछले दिनों मीडिया में संघ की सोच के बारे में तमाम बाते प्रकाशित की गई। जबकि संघ का इन बातों से कोई सरोकार नहीं है। यह सब बातें कपोल कल्पित हैं। उन्होंने बताया कि हर पांच साल में प्रांत प्रचारकों और सह प्रांत प्रचारकों की बैठक होती है। इन बैठक में पिछले किए गए कार्यो की रिपोर्ट लेने के साथ आगामी कार्यो की रूपरेखा बनाई जाती है।

स्वयं सेवकों की संख्या लगातार बढ़ी

डॉ। मनमोहन वैद्य ने बताया कि मुख्य बैठक 14-15 जुलाई को होगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इस वक्त संघ से जुड़ने के लिए तमाम लोग आ रहे हैं। सन् 2010 से अब तक 12 हजार नई शाखाएं लगने लगी है। पूरे देश में कुल 57 हजार शाखाएं लगती है। जिसमें करोड़ों स्वयं सेवक शामिल होते हैं। स्वयं सेवकों की बढ़ती हुई संख्या को मैनेज करने के बारे में भी इस बैठक में विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वयं सेवकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है।

जाकिर पर पब्लिक के साथ संघ

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ। मनमोहन वैद्य से जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या संघ की बैठक में जाकिर नाइक के बारे में कोई चर्चा हो रही है। संघ की उसके बारे में क्या राय है। इसके जवाब में कहा कि इस विषय पर संघ की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि जाकिर नाइक के बारे में मुस्लिम नेताओं और देश की जनता की जो राय है। संघ भी उसी राय से पूरी तरह से सहमत है। जनता की राय सर्वोपरि होती है। लोगों की भावनाओं को भड़काने वाले नाइक जैसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चुनाव की दृष्टि से कभी नहीं सोचता

यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव हो या और कोई चुनाव। संघ इन सब बातों से कतई मतलब नहीं रखता है। डॉ। वैद्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चुनाव की दृष्टि से कभी नहीं सोचता। हमारी जो भी सोच होती है वह देश हित के लिए है न कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए। संघ में चर्चा इस बात की होती है कि किस तरह संघठन को और बढ़ाया जाए।

सुन्नी उलेमा ने कोई प˜ा नहीं भेजा

मीडिया ने सवाल किया कि क्या सुन्नी उलेमा ने संघ प्रमुख से मिलने का वक्त मांगा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस प्रकार का पत्र नहीं मिला है अगर किसी स्वयं सेवक को पत्र दिया होगा तो इसके बारे में उनको जानकारी नहीं है।

------------------

बढ़ रहा है संघ का कुनबा

-----------------

-6 साल में संघ की 12 हजार नई शाखाएं देश में लगने लगी हैं।

-57 हजार शाखाएं लगती हैं देश में।

-55 हजार मंडल बनाए गए हैं संघ के पूरे भारत में।

-12 गांवों के समूह को मिलाकर बनता है एक मंडल

-40 फीसदी इंडिया का हिस्सा आरएसएस कर चुका है कवर

--------------------

बॉक्स में लगाएं

-------------------

उत्तर प्रदेश पर विशेष नजर

उत्तर प्रदेश पर संघ की विशेष नजर है क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन का बड़ा रोल होगा। डा। मनमोहन वैद्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त शाखाएं बढ़ाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अभी कई मण्डलों में यहां शाखाओं की कमी है। जिसके विस्तार की योजना बन चुकी है। पूरे देश में 55 हजार मंडल बनाए गए हैं। देश का लगभग 40 फीसदी हिस्सा कवर कर चुके हैं और शेष 60 फीसदी हिस्से को कवर करने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है। एक मंडल 12 गांवों के समूह को मिलाकर बनता है।

Posted By: Inextlive