एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में पति, ननदोई व ससुराल वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: मेजा थाना क्षेत्र के चंदापुर भभौरा गांव की महिला ने पति, ननदोई समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस अप्राकृतिक यौन संबंध, दुष्कर्म व दहेज का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। मुकदमा एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है।

करते थे काफी प्रताडि़त

महिला का विवाह अनंतापुर निवासी विनित कुमार के साथ हुआ। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त करते थे। जान से मारने की धमकी भी देते थे। इस बीच पति ने महिला से जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया।

रेप के बाद धमकाया भी

यही नहीं एक दिन जब घर में कोई नहीं था तो ननदोई आनंद सिंह ने मौके का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान पीडि़ता ने एसएसपी से मुलाकात कर आपबीती बताई। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में पति, ननदोई, सास सूर्यकली, ससुर कृष्ण कांत गौतम व ननद पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।