कानपुर। 17वीं लोकसभा के लिए चल रहे चुनाव में आज छठे चरण में झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम सीटों पर मतदान चल रहा है। यहां बने मतदान केंद्राें पर सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। इस दाैरान झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी पत्नी संग जमशेदपुर के मानगों में मतदान किया।

लोकसभा चुनाव 2019 : जमशेदपुर में सीएम रघुवर दास ने पत्नी संग डाला वोट,की ये खास अपील

मैंने आज लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया

मतदान करने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व उनकी पत्नी ने मतदान का निशान दिखाया व मीडिया से रूबरू हुए। इस दाैरान सीएम रघुवर दास ने कहा कि मैंने आज लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। देश के सभी भाइयों-बहनों से आग्रह है कि बड़ी संख्या में मतदान करें। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मतदान करें, शत प्रतिशत मतदान करें।

लोकसभा चुनाव 2019 : जमशेदपुर में सीएम रघुवर दास ने पत्नी संग डाला वोट,की ये खास अपील

आज ईवीएम में कैद होगी जमशेदपुर व सिंहभूम के 32 प्रत्याशियों की किस्मत

केशव प्रसाद माैर्या ने पत्नी संग डाला वोट, इलाहाबाद में अब तक 32.8 तो फूलपुर में 23.15 प्रतिशत हुआ मतदानजमशेदपुर सीट पर कुछ ऐसा हो रहा मुकाबला

वहीं जमशेदपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो व महागठबंधन से झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के बीच है। जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला करनेवाले मतदाताओं की संख्या 1701342 है। इनमें पुरुष मतदाता 871103 जबकि महिला मतदाता 830183 है। 56 वोटर थर्ड जेंडर हैं।