कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान आज झारखंड में भी हो रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा आईपीएल में सीएसके की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भी रांची में वोट डाला। माही अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ वोट डालने आए। उनकी बेटी जीवा भी साथ में थी।
मतदान करने के बाद माही ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है।
एमएस धोनी ने रांची में डाला वोट,ipl से टाइम निकालकर पहुंचे यहां
इस वीडियों में धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा है। हालांकि माही तो सिर्फ वोट में लगी स्याही दिखा रहे मगर जीवा लोगों से वोट करने की अपील कर रही। जीवा कहती है,' आप भी जाइए और मतदान करिए, जैसा कि मेरे मम्मी-पापा ने किया।' बता दें झारखंड में दो बजे तक करीब 46 परसेंट मतदान हुआ है।



धोनी आईपीएल से टाइम निकालकर वोट देने रांची आए हैं। रविवार को धोनी ने पंजाब के खिलाफ मोहाली में मौजूदा आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मैच खेला था। हालांकि सीएसके को इसमें हार मिली जिसकी वजह से चेन्नई अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
एमएस धोनी ने रांची में डाला वोट,ipl से टाइम निकालकर पहुंचे यहां
धोनी की कप्तानी में सीएसके 7 मई को चेन्नई में पहला क्वाॅलीफाॅयर मुकाबला खेलेगी। ये मैच मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। पहला क्वाॅलीफाॅयर जो टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।
एमएस धोनी ने रांची में डाला वोट,ipl से टाइम निकालकर पहुंचे यहां