कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग रविवार को हो रही। आखिरी फेज में आठ राज्यों में मतदान हो रहा है। इसमें कई बड़ी-बड़ी लोकसभा सीट भी शामिल हैं। लोस चुनाव के आखिरी चरण में बड़े-बड़े चेहरों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। इनमें कई दंपत्ति भी हैं। आइए जानें राजनीतिक गलियारे के कुछ फेमस जोड़ियों के बारे में..

लोकसभा चुनाव 2019 में 4 दंपति : यूपी से अखिलेश-डिंपल की ललकार तो पंजाब से बादल परिवार

शत्रुघ्न सिन्हा - पूनम सिन्हा

इस बार के लोकसभा चुनाव में जिस कपल की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो दंपत्ति शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा हैं। फिल्म जगत से राजनीति में कदम रखने वाले इन कलाकारों पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए 'शाॅटगन' के लिए ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका सामना भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद से है। बता दें प्रसाद मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में शत्रुघ्न के लिए ये मुकाबला काफी कड़ा है। वहीं पूनम सिन्हा की बात करें तो, वह उत्तर प्रदेश की महत्पूर्ण लोकसभा सीट लखनऊ से किस्मत आजमा रही हैं। पूनम समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। उनका सामना भाजपा कैंडीडेट राजनाथ सिंह से है। बता दें राजनाथ सिंह मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में 4 दंपति : यूपी से अखिलेश-डिंपल की ललकार तो पंजाब से बादल परिवार

अखिलेश यादव - डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिपंल यादव भी लोकसभा चुनाव 2019 के चर्चित कपल हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश इस बार आजमगढ़ सीट से गठबंधन के उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह 2000 से 2012 तक कन्नौज से तीन बार सांसद रहे हैं। साल 2012 में वह इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाद में कन्नौज में हुए बाई पोल में अखिलेश की पत्नी डिपंल ने चुनावी मैदान में कदम रखा और जीत दर्ज की। वहीं 2014 में डिपंल ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की। वह तीसरी बार कन्नौज से चुनाव लड़ रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में 4 दंपति : यूपी से अखिलेश-डिंपल की ललकार तो पंजाब से बादल परिवार

पप्पू यादव - रंजीत रंजन

बिहार के बाहुबली नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन भी लोकसभा चुनाव 2019 के मैदान में हैं। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के नेता पप्पू यादव मधेपुरा से सांसद हैं और इस बार फिर से किस्मत आजमा रहे। पप्पू का सामना यूपीए कैंडीडेट शरद यादव से है। आरजेडी नेता शरद यादव पिछली बार पप्पू यादव के सामने हार गए थे। इसके अलावा एनडीए कैंडीडेट दिनेश चंद्र यादव भी पप्पू को चुनौती देते नजर आएंगे। दिनेश जेडीयू के नेता हैं। अब पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन की बात करें तो पूर्व टेनिस प्लेयर रहीं रंजीत सुपौल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। रंजीत मौजूदा सांसद भी हैं। बताते चलें रंजीत को बाइकिंग का काफी शौक है, वह कई बार संसद बाइक से ही आती रही हैं। रंजीत रंजन का सामना जेडीयू नेता दिलेश्वर कामायत से है।

लोकसभा चुनाव 2019 में 4 दंपति : यूपी से अखिलेश-डिंपल की ललकार तो पंजाब से बादल परिवार

Lok Sabha Election 2019 : जानें कहां से आती है वोटिंग की स्याही, जो मिटती नहीं

Lok Sabha Elections 2019 7th Phase Varanasi Live Update : वाराणसी में 25.22 प्रतिशत मतदान, वोटिंग जारी

सुखबीर सिंह बादल - हरसिमरत कौर बादल

इस लोकसभा चुनाव में बादल दंपत्ति की भी काफी चर्चा है। फरीदकोट से मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह बादल फिर से मैदान में है। सुखबीर सिंह एनडीए कैंडीडेट हैं और शिरोमणि अकाली दल के नेता हैं। सुखबीर का सामना कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह भुबाया से है। वहीं अब इनकी पत्नी की बात करें तो हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। हरसिमरत फूड प्रोसेसिंग मंत्री हैं और इस बार बठिंडा से चुनाव लड़ रही हैं। इनका सामना कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से होना है।