जमशेदपुर: जमशेदपुर संसदीय सीट के लिए गुरुवार को हुई मतगणना में एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने अपना विजय अभियान जारी रखा. गुरुवार देर रात आए चुनाव परिणामों में विद्युत वरण ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन को तीन लाख दो हजार 10 वोटों से पराजित किया. 2019 संसदीय क्षेत्र चुनाव में विधानसभावार चंपई सोरेन बीजेपी प्रत्याशी से किसी भी विधानसभा में आगे नहीं निकल सके. बल्कि यह अंतर ग्रामीण की तुलना में शहरी क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिला. चंपई ने बहरागोड़ा, पोटका और घाटशिला विभानसभा क्षेत्र शहरी की तुलना में अधिक वोट प्राप्त किए.

जेवीएम प्रत्याशी को हरा सांसद बने थे विद्युत

2014 लोकसभा चुनाव में विद्युत वरण महतो झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार को 99876 वोट से पराजित कर पहली बार सांसद बने थे. वहीं जेएमएम की तरफ से निरूम मोहंती ने चुनाव लड़कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था. 2014 में यह लड़ाई सीधे भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और जेवीएम प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार के बीच रही. 2014 के विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई, बहरागोड़ा और घाटशिला में पिछड़े रहे लेकिन पोटका विधानसभा में डॉ.अजय कुमार, विद्युत वरण से 334 वोट अधिक पाकर एक विधानसभा में ही आगे रहे.

विधानसभा वार ऐसे चंपई से आगे निकले विद्युत

विस सीट चंपई विद्युत

जमशेदपुर वेस्ट 623910 121794

जमशेदपुर ईस्ट 31924 132562

जुगसलाई 66682 134696

पोटका 80118 107090

घाटशिला 73048 87035

बहरागोड़ा 61508 93072

2014 संसदीय चुनाव में विधानसभावार उम्मीदवारों का प्रदर्शन

विस सीट बीजेपी जेएमएम जेवीएम(डॉ. अजय कुमार)

जमशेदपुर वेस्ट 89021 8906 74850

जमशेदपुर ईस्ट 91138 3699 64351

जुगसलाई 93309 25404 73411

पोटका 65563 33217 65897

घाटशिला 63970 37140 35747

बहरागोड़ा 61143 29743 50014