कानपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान होंगे। इनमें सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, मधुबनी और हाजीपुर की लोकसभा सीटें शामिल हैं।  इन पांच सीटों के लिए कई कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया है। गुरुवार को नामांकन करने की आखिरी तिथि थी। इन सीटों पर 6 मई को मतदान होगा। वैसे तो हर सीट पर पार्टियों ने काफी सोच-समझ के प्रत्याशी उतारे हैं लेकिन इसमें सारण और हाजीपुर की सीट काफी चर्चा में हैं। आइये जानें महागठबंधन और एनडीए की तरफ से इन सीटों पर कौन आमने सामने है।

सीतामढ़ी लोकसभा सीट

सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर एनडीए ने सुनील कुमार को टिकट दिया है, जो जनता दाल यूनाइटेड के नेता हैं। वहीं महागठबंधन ने उनके मुकाबले में अर्जुन राय (राजद) को मजबूत प्रत्याशी के रूप में उतारा है। दोनों के बीच इस बार जबरदस्त मुकाबला है।

मधुबनी लोकसभा सीट

मधुबनी लोकसभा सीट पर अशोक कुमार यादव और डाॅ. शकील अहमद मैदान में आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता डाॅ. शकील अहमद महागठबंधन की तरफ से इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं अशोक कुमार यादव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं, जो एनडीए की ओर से चुनावी मैदान में हैं।

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट

मुजफ्फरपुर सीट इस बार काफी चर्चा में रहने वाला है। एनडीए ने वर्तमान बीजेपी सांसद अजय निषाद को फिर से टिकट दिया है तो वहीं महागठबंधन ने वीआईपी नेता राज भूषण चाैधरी को उनके खिलाफ मैदान में उतारा है।

सारण लोकसभा सीट

सारण सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक है। यहां एनडीए की ओर से वर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी तो महागठबंधन की ओर से चंद्रिका राय (राजद) चुनावी मैदान में उतरे हैं।

शीला दीक्षित नॉर्थ-ईस्ट दिल्लीसे लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने राजधानी की 6 सीटों के लिए उतारे ये उम्मीदवार

हाजीपुर लोकसभा सीट

हाजीपुर लोकसभा सीट पर एनडीए ने पशुपति कुमार पारस (लोजपा) पर भरोसा जताया है। वहीं उनके सामने यहां पर आरजेडी की ओर से शिवचंद्र राम खड़े हैं, जो बिहार में महागठबंधन का सपोर्ट कर रहे हैं।

लोकसभा क्षेत्रएनडीएमहागठबंधन
सीतामढ़ीसुनील कुमार (जेडीयू)अर्जुन राय (राजद)
मधुबनीअशोक कुमार यादव (बीजेपी)डाॅ. शकील अहमद (कांग्रेस)
मुजफ्फरपुरअजय निषाद (बीजेपी)राज भूषण चाैधरी (वीआईपी)
सारणराजीव प्रताप रूड़ी (बीजेपी)चंद्रिका राय (आरजेडी)
हाजीपुरपशुपति कुमार पारस (लोजपा)शिवचंद्र राम (आरजेडी)