-जदयू, भाजपा व लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक साथ की लोस के 40 सीटों की घोषणा

patna@inext.co.in

PATNA : संडे को आखिरकार एनडीए के घटक दल बीजेपी, जदयू और लोजपा ने अपना पत्ता खोल दिया. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर यह घोषणा की. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह भी मौजूद थे. ज्ञात हो कि बिहार की 40 सीटों में सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत 17-17 सीट जदयू, भाजपा और छह सीट लोजपा को दिए जाने का फैसला कुछ माह पहले ही हो चुका था.

सभी सीटों पर जीतने का दावा

सीटों के ऐलान के क्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एनडीए के तीनों घटक दल जदयू, भाजपा और लोजपा के कार्यकर्ताओं में एक तरह का उत्साह है. एक यूनिट की तरह हम सभी 40 सीटों पर लड़ेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए जनहित से जुड़े मुद्दे और भ्रष्टाचार मिटाने को ले सक्रिय रहा है. जल्द ही संयुक्त रूप से सभी सीटों के उम्मीदवारों का भी ऐलान हो जाएगा. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी. हम सभी 40 सीटों पर जीतेंगे.

जदयू के खाते में ये 17 सीटें

जदयू के खाते में वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज (सुरक्षित), सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, जहानाबाद व गया (सुरक्षित) शामिल हैं.

लोजपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोजपा जिन छह सीटों पर अपने उम्मीदवार देंगी उनमें वैशाली, हाजीपुर (सुरक्षित), समस्तीपुर (सुरक्षित), खगडि़या, जमुई (सुरक्षित) और नवादा की सीट शामिल हैं.

 

बीजीपी के कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी

-पश्चिमी चंपारण: डा. संजय जायसवाल

-पूर्वी चंम्पारण : राधामोहन सिंह

-शिवहर : रमा देवी

-मधुबनी : अशोक यादव पुत्र हुकुमदेव नारायण यादव

-मुजफ्फरपुर : अजय निषाद

-उजियारपुर : नित्यानंद राय

-दरभंगा : गोपाल ठाकुर

-अररिया: प्रदीप सिंह

- बेगूसराय : गिरिराज सिंह

- महाराजगंज : जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल

- सारण: राजीव प्रताप रूडी

- पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद

- पाटलिपुत्र : रामकृपाल यादव

- आरा : राज कुमार सिंह

- बक्सर : अश्विनी कुमार चौबे

- सासाराम: छेदी पासवान

- औरंगाबाद: सुशील सिंह