RANCHI: जिले के पिठोरिया में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बहन से प्यार किया, इश्क परवान चढ़ा, संबंध बने और बच्चे का जन्म भी हो गया। लेकिन जब बात शादी करने की उठी तो युवक ने साफ इन्कार कर दिया। अब विक्टिम युवती अपने क्क् महीने के बच्चे को गोद में लिए न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। मामले में विक्टिम के बयान पर महिला पुलिस थाना ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

क्या है मामला

विक्टिम ने महिला पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी दोस्ती पिठोरिया निवासी संतोष गोप से हुई थी। वह ओरमांझी की एक गैस एजेंसी में काम करता था, जहां विक्टिम का भाई भी काम करता था। भाई से दोस्ती के बीच संतोष का घर आना-जाना शुरू हुआ। इस बीच संतोष ने युवती से प्यार का इजहार कर दिया। दोनों में संबंध भी बन गए। लेकिन जब विक्टिम ने आरोपी संतोष को शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जबकि युवती प्रेग्नेंट हो गई थी और उसने एक बच्चे को भी जन्म दे दिया था।

 

महिला पुलिस थाने में लगाई गुहार

हालांकि इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ रहते थे, लेकिन युवक ने विक्टिम के साथ शादी नहीं की थी। इस दौरान लड़की बार-बार युवक को शादी करने के लिए कहती थी। आखिरकार हारकर युवती अपने क्क् माह के बच्चे को लेकर महिला पुलिस थाने गई, जहां उसने आरोपी के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी दी। पांच साल यौन शोषण (बॉक्स) विक्टिम के मुताबिक आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक मुंह काला करता रहा और जब उसे गर्भवती की खबर दी गई तो वह शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

 

महिला के कहने पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -दीपिका प्रसाद, थाना प्रभारी, महिला थाना

Crime News inextlive from Crime News Desk