सीएम ने दी भर्तियों को मंजूरी
मुंबई (पीटीआई)। महाराष्ट्र में सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में विभिन्न पदों पर भर्ती होने वाली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस साल की शुरुआत विधान मंडल बजट सत्र के दौरान रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था आने वाले दो सालों में 72,000 भर्ती की जाएंगी। यह भर्ती दो चरणों में होगी। वहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से एक बयान जारी किया है।

किसानों को मिलेगा लाभ
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में सरकार को मजबूत करना है। बयान के अनुसार प्राथमिकता के तौर पर कृषि एवं ग्रामीण विकास विभागों को रखा जाएगा। इससे कृषि के क्षेत्र में विकास, किसानों में सुधार होने के साथ ग्रामीण इलाकों में जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान करना है। इन रिक्तियों के भरने से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों को अच्छे से मिलेगा।
 
इन पदों की जाएंगी भर्ती
पहले चरण में 36,000 रिक्तियों को बहुत जल्द भर दिया जाएगा। इसमें 11,005 पद ग्राम्य विकास विभाग में भरे जाएंगे। 10,568 भर्तियां स्वास्थ्य विभाग में, 7,111 रिक्तियां गृह विभाग में, 2,572 कृषि विभाग में 1,047 पशुपालन विभाग में, 837 सार्वजनिक कार्य विभाग (पीडब्ल्यूडी) में , 423 जल सरंक्षण, 90 मत्स्यपालन विभाग में और 1,664  रिक्तियां शहरी विकास विभाग में निकली हैं।

अभी नहीं टला है आंधी-तूफान का खतरा, इन राज्यों में 18 मई तक तूफान आने की संभावना

सेफ होगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का सफर, डिवाइस ऐसे नोट करेगी ओवर स्पीड गाड़ियों का नंबर

National News inextlive from India News Desk