महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करने से लोगों के कष्ट मिटते हैं और पाप दूर होते हैं। नि:संतान को संतान का सुख प्राप्त होता है तो निर्धन को धन की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की अराधना करने से भक्तों को क्या-क्या लाभ मिलता है, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से: 

1. शिव साधना यानी आराधना करने से मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है।

2. भगवान शिव के ध्यान में व्यक्ति रोगमुक्त होता है क्योंकि वे वैद्यनाथ हैं।

3. भगवान शिव शान्तिपुंज हैं, दिव्य हैं। अतः उनकी पूजा—अर्चना से शरीर में अद्भुत ऊर्जा, बल औार साहस की अनुभूति होती है।

4. भगवान शिव मृत्युंजयी हैं, अतः इनकी आराधना हमें अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करती है, तथा सदैव रोगमुक्त भी रखती है।

5. शिव गृहस्थ के आदर्श हैं, जो अनासक्त रहते हुए भी पूर्ण गृहस्थ स्वरूप हैं। इनकी आराधना से गृहस्थ जीवन में अनुकूलता प्राप्त होती है।

6. भगवान शिव कुबेर के अधिपति हैं, अतः लक्ष्मी प्राप्ति हेतु इनकी आराधना का विशेष महत्व है।

7. भगवान शिव सौभाग्य दायक हैं, अतः इस रात्रि कुंवारी कन्या द्वारा इनकी आराधना मनोवांछित फल प्राप्ति हेतु की जाती है।

8. जो स्त्री संतान सुख, पुत्र सुख की कामना से इनकी पूजा अर्चना करे, उसे शिवकृपा से पुत्र प्राप्ति होती है।

9. शिव की भक्ति शत्रु नाश के लिए करना भी श्रेष्ठकर है।

10. शिव मोक्ष के अधिष्ठाता हैं, अर्थात् मोक्ष की कामना से भी इनकी भक्ति करनी चाहिए।

11. भगवान शिव इनते भोले हैं कि वे शीघ्र सर्वस्व दे देते हैं।

12. भगवान शिव सम्पूर्ण स्वरूप हैं। इसलिए इनकी आराधना जीवन पर्यन्त की जाती है और विशेषकर शिवरात्रि पर इनकी आराधना से व्यक्ति अपने इष्ट के दर्शन पाकर धन्य हो जाता है एवं मनोरथपूर्ण होते हैं।

महाशिवरात्रि 2019: सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति या शत्रु नाश के लिए ऐसे करें शिव की विशेष पूजा

महाशिवरात्रि 2019: राशि अनुसार भगवान शिव को ये चीजें करें अर्पित, जल्द पूरी होगी मनोकामनाएं

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk