महाशिवरात्रि का दिन देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने का होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि—विधान से भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस दिन व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति भी होती है।

ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा बताते हैं कि महा​शिवरात्रि के दिन जितना भगवान शिव की पूजा का महत्ता है, उतना ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि भोलेनाथ को अप्रिय लगने वाली चीजें न करें। इ​सलिए हमें शिव पूजा में ध्यान रखने वाली बातों पर गौर करना चाहिए।

ध्यान रखने वाली मुख्य बातें: 

1. पूजा के समय पूर्व या उत्तर मुख होकर बैठना चाहिए, संकल्प किया जाना चाहिए।

2. भस्म, त्रिपुण्ड और रूद्राक्ष माला: यह शिव पूजन के लिए विशेष सामग्री है जो पूजन के शरीर पर होना चाहिए।

3. भगवान शिव की पूजा में तिल का प्रयोग नहीं होना चाहिए और चम्पा का पुष्प नहीं चढ़ाना चाहिए।

4. शिव की पूजा में दूर्वा और तुलसी दल चढ़ाया जाता है। तुलसी में मंजरियों से पूजा अधिक श्रेष्ठ मानी जाती है।

5. भगवान शिव के पूजन के समय करताल नहीं बजाना चाहिए।

6. शिव की परिक्रमा सम्पूर्ण नहीं की जाती है। जिधर से चढ़ा हुआ जल निकलता है, उस नाली का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। वहां से प्रदक्षिणा उल्टी की जाती है। 

7. शिव जी की पूजा में केसर, दुपहरिका, मालती, चम्पा, चमेली, कुन्द, जूही आदि के पुष्प नहीं चढ़ाने चाहिए।

8. दो शंख, दो चक्रशिला, दो शिवलिंग, दो गणेश मूर्ति, दो सूर्य प्रतिमा, तीन दूर्गा जी की प्रतिमाओं का पूजन एक बार में नहीं करना चाहिए।

9. भगवान शंकर की आधी बार, विष्णु की चार बार, दूर्गा की एक बार, सूर्य की सात बार, गणेश जी की तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए।

10. शिव जी को भांग का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

महाशिवरात्रि 2019: राशि अनुसार भगवान शिव को ये चीजें करें अर्पित, जल्द पूरी होगी मनोकामनाएं

महाशिवरात्रि 2019: शिव क्या हैं? जानें उनके शब्द की ध्वनि और उसका मतलब

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk