मकर संक्रांति पर शहर के मंदिरों के साथ गली मोहल्लों में भी श्रद्धालुओं ने बांटी खिचड़ी

बरेली :

मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। खिचड़ी भोज आरयू कर्मचारियों ने आरयू के गेट, सछास ने भी आरयू गेट, कांग्रेसियों ने बजरंग ढाबा और श्यामगंज के साई मंदिर पर भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

साई मंदिर में लगी रही भीड़

श्री शिरडी साई सेवा ट्रस्ट की तरफ से साई मंदिर पर 15 कुंतल खिचड़ी का भोग लगाया गया, जिसका शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में शिरडी साई ट्रस्ट के पं। सुशील पाठक, सुप्रिया ऐरन, अनिल कुमार सक्सेना, राजेश सिंह यादव, नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव और उप नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

आरयू गेट पर वीसी ने किया इनॉग्रेशन

आरयू गेट पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का इनॉग्रेशन आरयू वीसी प्रो। अनिल शुक्ल ने किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ खिचड़ी भोज का आनंद लिया। इस मौके पर डॉ। आरके सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी मिश्र, रामप्रकाश शाही, रामगिरीश, अमित कुमार शाही, सुधाकर, प्रो। एनएन पाण्डेय, गजेन्द्र कुर्मी और रामप्रीत आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने भी बांटी खिचड़ी

कांग्रेस कार्यकर्ताटों ने बजरंग ढाबा पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सुबह से चले खिचड़ी भोज में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया।