मकर संक्रांति पर पूजा, दान, व्रत करने के अतिरिक्त कुण्डली के कमजोर ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए उनसे संबंधित दान करके उनके अशुभ फलों में कमी करके के शुभ फलों में वृद्धि कर सकते हैं।

1. सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर

गेहूं, स्वर्ण, तांबा, बर्तन, गुड़, गाय, लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल चंदन आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करें।

2. चंद्र ग्रह कमजोर होने पर

चांदी की वस्तुएं, मोती, चावल, दूध, शंख, कपूर, दूध, दही, खीर आदि किसी कन्या या महिला को दान करें।

3. बुध ग्रह के कमजोर होने पर

साबूत मूंग, स्वर्ण, हरा वस्त्र, पन्ना, कस्तूरी, हरी घास, हरी सब्जियां किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। विशेष रूप से किसी किन्नर को हरे कपड़ों के साथ हरी चूड़ियों का दान अवश्य करें।

4. मंगल ग्रह के कमजोर होने पर

मसूर की दाल, लाल कपड़ा, सोना, तांबा, गेंहू, लाल चंदन, मूंगा, गुड़, लाल बैल, मीठा पुआ आदि किसी गरीब को दोपहर में दान करें।

5. शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर

सफेद रेश्मी कपड़ा, चावल, दही, घी, गाय—बछड़ा, हीरा, इत्र, कपूर, शक्कर, सफेद तिल, मेकअप का सामान, ओपल आदि सायंकाल के समय किसी महिला को दान करें।

6. बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने पर

पीली मिठाइयां, केला, पीला धान्य, हल्दी, पीला कपड़ा, पुखराज, सोना, चने की दाल, शहद, केसर, शक्कर आदि किसी ब्राह्मण या गुरू को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें।

7. शनि ग्रह के कमजोर होने पर

काली उड़द, तेल, काला तिल, काला वस्त्र, लोहे का सामान, स्टील के बर्तन, कंबल, जूता, नीलम आदि सायं काल में किसी गरीब वृद्ध को दान करें।

8. राहु के कमजोर होने पर

काले—नीले फूल, कोयला, नीला वस्त्र, कंबल, गोमेद, उड़द, तेल, लोहा आदि किसी गरीब को दान करें।

9. केतु के कमजोर होने पर

काला फूल, चाकू, छतरी, लोहा, शीशा, लहसुनिया, दुरंगा कंबंल, कपिला गाय, बकरा, नारियल, कस्तूरी वस्तुएं आदि सायं काल में दान करनी चाहिए।

- ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा    

मकर संक्रांति 2019: जानें क्या है पुण्य काल, इस दिन स्नान न करने से होती है ये हानि

12 जनवरी को है स्कंद षष्ठी, जानें कब है मकर संक्रांति और लोहड़ी