क्कन्ञ्जहृन्: राज्य में मानसून के आने के संकेत मिलने लगे हैं। सबकुछ ठीक रहा तो शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। अरब सागर से लेकर पश्चिम बंगाल तक मानसून के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी बिहार और गंगा के तटीय क्षेत्र में 23 से 25 जून तक गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में मानसून एक सप्ताह से निष्क्रिय बना हुआ है। गुरुवार को पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा और राजगीर लू की चपेट में रहे। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 और गया का 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गया का 42, औरंगाबाद का 43, राजगीर और नालंदा का 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 23 जून को बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 24 जून को पटना और आसपास के इलाके में बारिश हो सकती है। 25 जून के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।