पर्यावरण कार्यकर्ता बना रहे दबाव
कानपुर।
मैकडॉनल्ड्स ने प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए ब्रिटेन और आयरलैंड के अपने सभी स्टोर्स पर प्लास्टिक्स की जगह ग्राहकों को पेपर स्ट्रॉ देने का फैसला किया है। 'एपी' के मुताबिक कंपनी सितंबर से दोनों जगहों पर पेपर स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना शुरू कर देगी। बता दें कि बर्गर चेन और अन्य फास्ट फूड कंपनियों पर हर दिन प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए ग्राहकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा दबाव बनाया जा रहा है क्योंकि इससे जानवरों और पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए कंपनियां प्लास्टिक की जगह अब पेपर स्ट्रॉ का उपयोग करने जा रही हैं। वैसे, पर्यावरण को बचाने के लिए सिर्फ पेपर स्ट्रॉ ही नहीं बल्कि कई किस्म के स्ट्रा का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये देखें

कांच का स्ट्रा
पर्यावरण को बचाने के लिए पेपर के अलावा कांच के स्ट्रा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अजकल यह स्ट्रा काफी चलन में हैं, अधिक संख्या में लोग इसे अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल कर रहे हैं। कांच के स्ट्रा में भी कई प्रकार के डिजाईन बाजार में उपलब्ध हो गए हैं, जिसे देखकर लोग उसे तुरंत खरदने पर मजबूर हो जा रहे हैं।
लंदन में मैकडॉनल्ड्स प्लास्टिक की जगह देगा कागज का स्ट्रॉ,हमारे पास और भी बेहतर ऑप्शन
स्टील का स्ट्रा
पेपर के अलावा स्टील के स्ट्रा को भी विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है। इसका भी उपयोग लोग अधिक संख्या में कर रहे हैं। भारत में स्टील के स्ट्रा को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। अगर इसकी खासियत की बात करें तो यह कांच और पस्टिक दोनों के मुकाबले बेहतर है और इसे कई साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। तो बताइए आप कब से इस्तेमाल करेंगे ये स्ट्रा!
लंदन में मैकडॉनल्ड्स प्लास्टिक की जगह देगा कागज का स्ट्रॉ,हमारे पास और भी बेहतर ऑप्शन

पर्यावरण दिवस पर कंगना का मैसेज, प्लास्टिक को बोलो 'NO'

#BeatPlasticPollution आप भी दूर कर सकते हैं प्लास्टिक पॉल्यूशन, बस करना होगा ये आसान काम

International News inextlive from World News Desk