Meerut: बदमाशों ने चेतन हत्याकांड केस की पैरोकारी करने वाले बबलू (रिश्तेदार) पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। सरधना थाने में मामला दर्ज किया गया।

 

तीन बाइक पर बदमाश

सोमवार सुबह बबलू अपने घर में नहा रहा था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर बदमाश आधुनिक हथियार लेकर घर में घुस आए। बबलू पर नहाते हुए गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

 

सुमित ने किया था ऐलान

बबलू अपने साले चेतन हत्याकांड की मजबूती से पैरोकारी कर रहा था। वह भी इस केस में गवाह था। इससे पूर्व बदमाशों ने गवाही देने पर उसकी सास सावित्री देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो दिन पूर्व सावित्री देवी के दामाद बबलू को कचहरी में पुलिस कस्टडी में सुमित जाट ने सरेआम जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर वह केस की पैरोकारी करना नहीं छोड़ेगा तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा.

 

घर में कोहराम

बबलू की हत्या से उसके घर में कोहराम मच गया। सभी पुलिस के खिलाफ रोष जाहिर कर रहे हैं।

 

हत्यारों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे है। एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मंजिल सैनी, एसएसपी, मेरठ

Crime News inextlive from Crime News Desk