- मेरठ के इतिहास में पहली बार हुआ सामूहिक रूप से महापुरुषों का तर्पण

- सिटी के शहीद स्मारक में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Meerut : शायद ही ऐसा कभी हुआ हो मेरठ के महापुरुषों को याद करने के लिए सिटी के लोग इतनी श्रद्धाभाव से जुड़े हों। शास्त्रों में लिखा है कि पितरों का पिंडदान करने वाला हर व्यक्ति दीर्घायु, यश, स्वर्ग, लक्ष्मी, सुख तथा धन आदि पाता है। पितरों की कृपा से ही उसे हर तरह के सुख और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज मेरठ अपने पितरों के आशीर्वाद के कारण ही सुखी और समृद्ध है। अपने पितरों को पूरे मेरठ ने बुधवार को याद किया। यह अपने आप में काफी अद्वितीय था। पूरे मेरठ ने अपने पुरखों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। ये पुरखे किसी एक परिवार के नहीं बल्कि समाज से जुड़े वे लोग थे, जिन्होंने मेरठ को उस ऊंचाई तक पहुंचाया जहां पहुंचकर आज हमें गर्व है।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली रोड स्थित आई नेक्स्ट के साथ कई समाजसेवियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मेरठ के क्म् महान विभूतियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सिटी के कई वर्गो का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग मौजूद रहे। एक घंटे तक चले कार्यक्रम में मेरठ के करीब क्00 से अधिक प्रतिष्ठित लोग श्रद्धांजलि और तर्पण करने के लिए पहुंचे।

आई नेक्स्ट की पहल

पितृ पक्ष में हर व्यक्ति अपने पुरखों को याद करता है। आई नेक्स्ट ने इस साल पितृ पक्ष में एक अद्वितीय पहल करते हुए मेरठ के पुरखों को याद करना शुरू किया। हर दिन एक अलग पूर्वज की कहानी लेकर आई नेक्स्ट मेरठ के सामने आया। आई नेक्स्ट ने हर पूर्वज की वह कहानी बयां की। जिससे यह साफ हो सके कि उन्होंने मेरठ को किस तरह सम्मान दिलाया। आई नेक्स्ट ने मेरठ को एक परिवार मानते हुए इन पुरखों को श्रद्धांजलि देने का प्रोग्राम बनाया। आई नेक्स्ट की इस पहल की मेरठियों ने जमकर तारीफ की और वे खुद आगे आए।

पुरुखों का किया तर्पण

आई नेक्स्ट के साथ सभी लोगों ने बिल्वेश्वर नाथ मंदिर के पंडितों के माध्यम से शहीद स्मारक पर तर्पण करने का प्रोग्राम बनाया। सुबह 8:फ्0 से ही मेरठ के पुरखों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। समय के आगे बढ़ने के साथ लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। श्रद्धांजलि और तर्पण देने वालों में समाज के हर वर्ग से लोग आए थे। लोगों ने पुरखों को याद करते हुए रीति-रिवाज से पूजा के बाद सभी पुरखों का तर्पण भी किया।

पुरुखों के परिजन भी आए

इस मौके पर क्षेत्र के कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते पुरखों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद मेजर मोहित शर्मा, शिक्षक दौलत राम दीवान, पंडित गौरी शंकर, कैलाश प्रकाश, सुंदरलाल जैन, रामशरण विद्यार्थी पुरखों के परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम की काफी सराहना करते हुए हर साल इसे आयोजित करने की इच्छा जताई। वहीं मेरठ के प्रसिद्ध इतिहासकार धर्म दीवाकर का भी पूरा सहयोग दिया।

जिस तरह से आज हमने अपने पुरखों को याद किया है, वो अपने आप में काफी लाजवाब हैं। उन लोगों ने मेरठ को विश्व फलक पर एक नई पहचान दी है। आई नेक्स्ट का ये काफी सराहनीय कदम है। इस के प्रोग्राम को हर साल करना चाहिए।

- जगदीश चंद्र दीवान, पुत्र, दौलत राम दीवान

मेरठ के इन तमाम महापुरुषों को मेरा शत-शत नमन। अपने पूर्वजों का सामूहिक रूप से तर्पण करने का प्रोग्राम अपने आप में अनोखा और नया है। इन्हें याद करना और श्रद्धांजलि देना हमारा परम कर्तव्य है। ताकि आने वाली पीढ़ी को इनके बारे में पता चल सके।

- सुनील कुमार वाधवा, बसपा नेता

अपने क्षेत्र के पूर्वजों को इस तरह से याद करना एक अलग अनुभव है। इस तरह के आयोजन हर साल हो तो काफी अच्छा होगा। आई नेक्स्ट की ये पहल काफी सराहनीय है। आई नेक्स्ट की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

- अक्षय जैन, व्यापारी नेता

वैसे तो अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि कभी भी दी जा सकती है, लेकिन सामूहिक रूप से एकत्र होकर जो आज हमने उन्हें याद किया है। उससे उनकी आत्मा जरूर प्रसन्न हुई होगी। हमें उम्मीद है आगे भी वो अपना आशीर्वाद और प्यार बरसाते रहेंगे।

- रजनीश कौशल, महामंत्री ड्रग्स एंड केमिस्ट

वैसे तो हम सभी अपने पितरों को खुश करने के लिए पूजा पाठ और तर्पण इत्यादि करते हैं, लेकिन उन पूर्वजों को याद करने और उनका तर्पण करने का अनुभव काफी दिल छूने वाला है। ये काम हर साल होना चाहिए।

- विनेश जैन, प्रेसीडेंट, मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन

जिन महापुरुषों और पूर्वजों ने शहर को इतना आगे तक ले गए और हमें ऐसा माहौल दिया, जिसमें हम पैदा हुए और बड़े हुए उन्हें याद करने और उनकी आत्मा को सुख देने के लिए ऐसे कार्य करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मैं आई नेक्स्ट की सराहना करता हूं कि उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया।

- अंकुर राणा, छात्र नेता

सभी महापुरुषों का नमन करता हूं और उनसे आशीर्वाद और प्यार की कामना करता हूं। आई नेक्स्ट जिस तरह से इन महापुरुषों की जानकारी लेकर आया और उन्हें प्रकाशित कर लोगों को उनके जीवन के बारे में जानकारी दी वो काफी सराहनीय है। और आज सामूहिक रूप से तर्पण रूपी श्रद्धांजलि से उनकी आत्मा को जरूर संतुष्टि मिली होगी।

- आलोक सिसौंदिया, बीजेपी नेता

मेरठ के इतिहास में ऐसा पहला मौका है जब शहर के लोगों ने अपने इलके के उन पूर्वजों का सामूहिक तर्पण किया, जिनका योगदान मेरठ के लिए बहुत बड़ा रहा है। ये जो सिलसिला शुरू हुआ वो रुकना नहीं चाहिए।

- अमन गुप्ता, बीजेपी नेता

इन विभूतियों का किया तर्पण

- पंडित प्यारेलाल शर्मा

- कैलाश प्रकाश

- रघुवीर नारायण

- विष्णु शरण दुबलिश

- सेठ बीके महेश्वरी

- मूलचंद सर्राफ

- चौधरी चरण सिंह

- पंडित गौरी शंकर

- शांति त्यागी

- डॉ। भूपाल सिंह

- सुंदरलाल जैन

- शहीद मेजर मनोज तलवार सिंह

- शहीद मेजर मोहित शर्मा

- राम शरण विद्यार्थी

- प्रकाशवती सूद

- दौलतराम दीवान