यहां गेस्ट हाउस में भी नहीं है भारतीयों के लिए जगह
दरअसल हिमांचल प्रदेश का कसोल कस्बा इजराइली पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा जगह है। एक तरह से देखा जाए तो यहां सिर्फ इजराइली पर्यटकों का ही राज चलता है। इतना ही नहीं हद तो यहां तक हो गई है कि यहां के गेस्ट हाउसों में भी भारतीय पर्यटकों के रुकने के लिए कोई जगह नहीं है। यहां से भी उन्हें बाहर का ही दरवाजा दिखाया जाता है।    

यहां का गांजा इजराइलियों को है पसंद
जानकारी है कि बीते कई सालों से यहां इजराइली पर्यटक घूमन-फिरने के लिए आते हैं। वे लोग यहां ज्यादातर नशा करने के लिए आते हैं। यहां इनके बीच गांजे का नशा ज्यादा चलता है। बताते चलें कि यहां गांजे की पैदावार बहुत अच्छी होती है और यहां का गांजा दुनिया भर में सबसे अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इजराइली लोगों का स्वभाव भी काफी सख्त माना जाता है। इससे पहले यहां आने वाले भारतीय पर्यटकों का अनुभव इजराइली पर्यटकों के साथ ज्यादा अच्छा नहीं रहा।  

ये है भारतीय पुरुषों पर प्रतिबंध का कारण
ये भी बताया गया है कि इजराइली लड़कियां भी यहां बेहद आजादी के साथ रहती हैं। मसलन कम कपड़े पहनकर हमेशा ही नशे में रहना इनकी आम आदतों में शुमार होता है। यहां आने वाले इजराइली पर्यटकों का कहना है कि भारतीय पर्यटक यहां इजराइली महिलाओं को देख उनसे छेड़छाड़ करते हैं। इस वजह से वे भारतीयों को यहां पसंद नहीं करते। वैसे इस तरह से देखा जाए तो इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि यहां रहने वाले लोगों की जीविका का सबसे बड़ा साधन इजराइली पर्यटक ही हैं। ऐसे में उनका स्वागत करने के लिए वे भारतीय पुरुषों को यहां से दूर ही रखते हैं।

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk