RANCHI: पीएम मोदी ने साफ कहा है कि वो अपनी पार्टी के वैसे सांसद-विधायकों से सीधी बात करेंगे, जिनके एक लाख से लेकर तीन लाख तक सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स होंगे। पीएम के इस बयान के बाद झारखंड की फिजां में यह बात तैर रही है कि झारखंड के विधायक, मंत्री और सांसदों में कौन है जिसके ट्विटर, फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स पर फॉलोवर्स की संख्या लाख के पार है। सोशल मीडिया पर जब इसकी छानबीन की गई तो ये बात खुलकर सामने आई कि झारखंड में मुख्यमंत्री को छोड़कर ऐसा कोई विधायक, मंत्री या सांसद नहीं है, जिसके एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हों। यहां तक कि केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के ट्विटर पर भी मात्र 4064 फॉलोवर्स ही हैं।

कई विधायक-मंत्रियों के ट्विटर अकाउंट नहीं

सूचना एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने वाली झारखंड सरकार के कई मंत्रियों के सोशल मीडिया ट्विटर पर अकाउंट तक नहीं हैं। जबकि 2019 का चुनाव सोशल मीडिया के दम पर जीतने की बात की जा रही है। साथ ही राजधानी के सांसद रामटहल चौधरी भी एक ऐसे सांसद हैं, जिनका ट्विटर अकाउंट तक नहीं है। वहीं अगर झारखंड सरकार के मंत्रियों की बात करें तो कृषि मंत्री रणधीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ऐसे मंत्री हैं, जिनके ट्विटर अकाउंट नहीं हैं। फेसबुक अकाउंट हैं, लेकिन उसपर सक्रिय नहीं रहते हैं। इसके अलावा राज्य के कई विधायक ऐसे हैं, जिनका सोशल मीडिया से दूर तलक कोई वास्ता नहीं है और न ही वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

बॉक्स

सीएम के 2.13 लाख फॉलोवर्स, मंत्री-विधायकों के 10 हजार भी नहीं

सूबे के मुखिया रघुवर दास के ट्विटर पर दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि झारखंड के अन्य मंत्रियों के पास फॉलोवर्स का टोटा है। एक भी ऐसा मंत्री-विधायक नहीं है, जिनके दस हजार भी फॉलोवर्स हों। मंत्रियों में सबसे ज्यादा खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी के 8734 फॉलोवर्स हैं।

ट्विटर पर किसके कितने फॉलोवर्स

नाम फॉलोवर्स

मुख्यमंत्री, रघुवर दास 2.13 लाख

सीपी सिंह, मंत्री 3070

अमर बाउरी, मंत्री 8734

राज पलिवार, मंत्री 1324

लुईस मरांडी, मंत्री 2662

नीरा यादव, मंत्री 2451

नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री 2200

बीडी राम, सांसद 1488

महेश पोद्दार, सांसद 1592

सुनील सिंह, सांसद 2629

विद्युतवरण महतो, सांसद एकाउंट नहीं मिला

विरंची नारायण, विधायक 810

राज सिन्हा, विधायक 2039

निर्भय शाहाबादी, विधायक 1542

ढुल्लू महतो, विधायक 1679

फूलचंद मंडल, विधायक 613

मनीष जायसवाल, विधायक 1209

नवीन जायसवाल, विधायक 2008

अनंत ओझा, विधायक 1435

विमला प्रधान, विधायक 1537

शिवशंकर उरांव, विधायक 675

साधूचरण महतो, विधायक 778