यहां आए साथ नजर

इन दिनों स्टार किड्स काफी चर्चा में रहते हैं और अब पूजा बेदी की बेटी आलिया भी इस चर्चा का हिस्सा बन गई हैं। पिछली शाम फिल्म मिर्जिया के लीड एक्टर हर्षवर्धन कपूर और पूजा बेदी की बेटी आलिया एक साथ जूहू बीच स्थिक एक कैफे में नजर आए। बता दें कि पूजा बेदी की बेटी ने भले ही अब तक फिल्मों में हाथ न आजमाया हो पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की लंबी लिस्ट बना रखी है। लगता है इस लिस्ट में अब हर्षवर्धन का नाम भी जुड़ ही गया है।

spotted: पूजा बेदी की बेटी आलिया के साथ नजर आए हर्षवर्धन कपूर

पहने थे एक ही कलर कॉम्बीनेशन के कपडे़

एक्टर हर्षवर्धन और पूजा बेदी की बेटी आलिया ने एक ही कलर कॉम्बीनेशन के कपडे़ पहन रखे थे। हर्षवर्धन ने ब्लैक कलर की हाफ राउंड नेक टी शर्ट पहन रखी थी और ग्रे जॉगर विड निओन ग्रीन कलर शूज पहन रखे थे। वहीं आलिया ने ने भी ब्लैक कलर की लेस वाली कैमीसोल ओपन शर्ट के साथ पहन रखी थी। इसके साथ आलिया ने ब्लू डिस्ट्रेस्ड जीन्स और वाइट स्नीकर्स पहन रखे थे। दोनों देख कर तो यही लग रहा है कि दोनों ने पहले से तय करके कपडे़ पहने थे।

spotted: पूजा बेदी की बेटी आलिया के साथ नजर आए हर्षवर्धन कपूर

हर्षवर्धन बिजी हैं इन प्रोजेक्ट्स में

हर्षवर्धन ने बॉलीवुड में फिल्म मिर्जिया से एंट्री ली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। हर्षवर्धन पहली और आखिरी बार उसी फिल्म में दिखे। साल 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जिया के बाद हर्षवर्धन अब बॉलीवुड के कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि अभिनव बिन्द्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में हर्षवर्धन के साथ-साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे। हर्षवर्धन के पास इसके अलावा एक और प्रोजेक्ट है। विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म भावेश जोशी में भी हर्षवर्धन लीड रोल में नजर आ सकते हैं।

spotted: पूजा बेदी की बेटी आलिया के साथ नजर आए हर्षवर्धन कपूर

दोनों के बीच पक रही है कौन सी खिचडी़

एक्टर हर्षवर्धन और पूजा बेदी की बेटी आलिया के बीच सच में क्या दोस्ती से ज्यादा ही कुछ है। फिलहाल ये कह पाना तो मुश्किल है पर तस्वीरों को देख कर आप जो समझ सकें समझ सकते हैं। कहा तो यही जा रहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इसलिए साथ में कैफे गए थे। इन बातों को एक किनारे करके आप तस्वीरें के मजे लें।

spotted: पूजा बेदी की बेटी आलिया के साथ नजर आए हर्षवर्धन कपूर

ट्विंकल खन्ना की वजह से अक्षय कुमार ने जूहू बीच पर बनवाया मोबाइल टॉयलेट, खर्च किए 10 लाख

दीपिका से लेकर अनुष्का तक 10 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्हें आप इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं

बर्थ डे : कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के खिलाफ पत्नी ने इस वजह से दर्ज कराई थी शिकायत, इन फिल्मों से मिली पहचान

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk