यह था मामला

तीन अक्टूबर को होम साइंस की एचओडी संगीता श्रीवास्तव पर सेकेंड ईयर की छात्रा प्रिया सिंह ने अवैध रुप से धनउगाही का आरोप लगाया था। छात्रा के आरोप की जानकारी होने पर पहुंचे कुछ स्टूडेंट लीडर्स की भी एचओडी से तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद एचओडी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए अभद्रता का आरोप लगाया था। इस मामले में छात्रनेता अविनाश दुबे के अंगेस्ट एफआईआर भी हुई। उधर, घटना से नाराज टीचर्स के एक ग्रुप ने भी अपना सख्त विरोध दर्ज करवाया था।

कारण बताओ नोटिस दिया गया

प्रिया को तीन अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। लेकिन उसने न तो कोई जवाब दिया और न ही चीफ प्राक्टर आफिस में ही उपस्थित हुई। जिसके बाद उसे जांच पूरी होने तक के लिए सस्पेंड किया गया है।

प्रो। आरके उपाध्याय, चीफ प्राक्टर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी