कानपुर। आज शुक्रवार को देश के कुछ हिस्सो में बारिश होने की संभावना हैं। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दिनों शीत मानसून का दक्षिण प्रयाद्विपीय भारत में दिखाई दे रहा है। इससे आज भी तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों व दक्षिण केरल के कुछ इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। बारिश की वजह से यहां तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी।

इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा
वहीं अब शीत मानसून के तेजी से अागे बढ़ने की स्थितियां बनती नजर आ रही हैं। इससे आगामी 24 घंटों में तमिलनाडु और केरल के सभी इलाके और रायलसीमा व कर्नाटक के कुछ इलाके भी इसकी चपेट में आ जाएंगे। वहीं शीत मानसून की वजह से पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं अगले पांच दिनों तक यहां ऐसा ही मौसम रहेगा।

धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश

वहीं अफगानिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिम राजस्थान में आज कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। यहां रात में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहेगा।वहीं बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाके इससे प्रभावित हैं। आज भी अांतरिक दक्षिण कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हवाओं की गति तेज रहेगी और बारिश भी होगी।

मौसम : उत्तर दक्षिण भारत में बारिश और पूर्वोत्तर में कोहरा

मौसम : तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में आएगा तूफान

National News inextlive from India News Desk