VARANASI : जाति और धर्म की राजनीति को तिलांजलि देने का वक्त आ गया है। तभी देश का सही विकास हो सकेगा। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद दामोदर दास मोदी का। वह गुरुवार को बनारस में थे। गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बदायूं की घटना शर्मसार करने वाली है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भूमिका की सराहना की। अध्यक्षता डॉ.मीरा मिश्र ने, संयोजन सुरेखा सिंह ने किया। आरती सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद प्रहलाद मोदी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।