कानपुर। बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाके में 30 जून तक लो प्रेशर बनने की संभावना है। इससे दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। 1 से 3 जुलाई के दौरान मानसून के मध्य-भारत,पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं।

इस तरह देश के इन हिस्सों में बढेगा मानसून

मानसून के 26 से 30 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी अरब सागर में और  28 से 30 के बीच बंगाल की पूर्ववर्ती खाड़ी व अंडमान सागर से सटे इलाकों में प्रबल होने की संभावना है। इस दाैरान तेज हवाओं से समुद्री इलाकों में हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है।

इन राज्यों में आज चलेंगी धूल भरी तेज हवाएं

भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज पूर्वी,उत्तर व मध्य भारत में माैसम बदला रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ,छत्तीसगढ़ में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे के हिसाब से धूल भरी हवाएं चलेंगी। बिहार,ओडिशा और झारखंड में भी बिजली चमकने के साथ हवाएं तेज चलेंगी।

आज कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे

बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। वहीं पूर्वोत्तर की बात करें तो असम,मेघालय,अरुणाचल प्रदेश,नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम,त्रिपुरा सिक्किम में आज भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा,केरल और तटीय कर्नाटक में भी आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk