कानपुर। मां और बच्चों की जोड़ी शायद दुनिया में सबसे प्यारी होती जोड़ी है। 13 मई यानि मदर्स डे मौके पर हम आपके लिए हैं बॉलीवुड की कुछ सबसे पॉपुलर स्टार मदर्स और उनके बच्चों की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देखकर आपको भी अपनी मां का प्यार याद आ जाएगा।


शिल्पा शेट्टी और विआन राज

बॉलीवुड की डांस क्वीन कहलाने वाली शिल्पा शेट्टी जब भी अपने बेटे विआन के साथ होती हैं तो वो कितना भी बिजी हों, लेकिन कभी भी बेटे को खुद से दूर नहीं होने देतीं। आईपीएल मैजेस से लेकर पार्टी या शो के दौरान अब विआन उनके साथ हो, तो उनकी ममता उसे ही ढूंढती रहती है।

बॉलीवुड की रियल लाइफ मदर्स और उनके बच्‍चों की ऐसी जोड़ी आपको किसकी याद दिलाती है?

 

काजोल और न्यासा - युग

एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा और बेटा युग उनकी जान हैं। भले ही काजोल इतनी बड़ी स्टार हैं, लेकिन बच्चे साथ हों तो वो मीडिया या किसी की परवाह न करते हुए सिर्फ बच्चों का ख्याल रखने में बिजी रहती हैं। इन तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है।

बॉलीवुड की रियल लाइफ मदर्स और उनके बच्‍चों की ऐसी जोड़ी आपको किसकी याद दिलाती है?

 

करीना और तैमूर

बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर मां बेटे की जोड़ी तो आखिर करीना और तैमूर की ही है। जब से तैमूर थोड़ा बड़ा हुआ है, तब से मम्मी करीना उसे घर या कहीं अकेला नहीं छोड़ती। इसलिए तो तैमूर और करीना की जोड़ी एक से बढ़कर खूबसूरत तस्वीरों में दिखाई देती है। करीना और तैमूर की हर तस्वीर में मां और बेटे का प्यार साफ झलकता नजर आता है।

बॉलीवुड की रियल लाइफ मदर्स और उनके बच्‍चों की ऐसी जोड़ी आपको किसकी याद दिलाती है?

 

करिश्मा और समायरा

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बेटी समायरा को बहुत कम लोग जानते हैं। वजह यह है कि समायरा अपना ज्यादातर वक्त अपने पापा के साथ गुजारती हैं, फिर भी जब कभी वो मां करिश्मा के साथ हों तो उनकी जोड़ी बेहद क्यूट लगती है।

बॉलीवुड की रियल लाइफ मदर्स और उनके बच्‍चों की ऐसी जोड़ी आपको किसकी याद दिलाती है?

 

सोहा अली और इनाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और कृणाल खेमू की बेटी इनाया तो अभी साल भर की भी नहीं हुई हैं, लेकिन मां के साथ पूल साइड पर अठखेलियां करती या मम्मी की गोद में खेलती इनाया की क्यूट तस्वीरें लोगों की दिल जीत लेती हैं। मां बेटी की यह जोड़ी भी वाकई कमाल है।

बॉलीवुड की रियल लाइफ मदर्स और उनके बच्‍चों की ऐसी जोड़ी आपको किसकी याद दिलाती है?

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk