इंग्लैंड दौरे से पहले अकेले ही आजमा रहे थे खुद को

बैंगलुरु (पीटीआई)जुलाई में शुरु हो रहे भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले महेंद्र सिंह धोनी बैंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए में अकेले ही बल्लेबाजी की धुआंधार प्रेक्टिस करते देखे गए। धोनी के बारे में ऐसा कई बार देखा गया है कि उन्होंने खाली वक्त में आगे की तैयारी को देखते हुए नई और बेहतर प्लानिंग की और फिर उसी के हिसाब से मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में एनसीए पहुंचे थे धोनी।


धोनी को देख याद आ गए सचिन

क्रिकेट फैंस को याद होगा कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर के अंतिम दौर में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉन्प्लेक्स में अकेले नेट प्रैक्टिस किया करते थे। NCA में धोनी को प्रैक्टिस करते देखकर लोगों को वही नजारा याद आ गया। हालांकि यहां उन्हें देखने वालों की भीड़ काफी कम थी। NCA में नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने 100 से ज्यादा गेंदों पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की इनमें से तकरीबन 70% गेंदे थ्रो-डाउन रहीं।

रघु और शार्दुल ठाकुर ने भी धोनी को कराया अभ्यास

नेट प्रैक्टिस के दौरान थ्रो-डाउन एक्सपर्ट रघु और शार्दुल ठाकुर ने भी धोनी को कई गेंदे डालीं। धोनी ने यहां करीब ढाई घंटे के कड़े अभ्यास के बाद छोटा सा ब्रेक लिया और फिर काफी देर अभ्यास किया।

जब बिना टीम के मैदान में धोनी ने अकेले ही लगाए चौके छक्के!


सिद्धार्थ कौल की गेंदों पर धोनी ने जमाए शानदार शॉट्स

नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी को सिद्धार्थ कौल ने भी धोनी का बॉलिंग की जिस पर धोनी ने कई बेहतरीन शॉट खेले। इसी दौरान धोनी ने शार्दुल ठाकुर से यूं ही फील्डिंग मैनेज करने को कहा और फिर फील्डिंग को ध्यान में रखते हुए शॉट्स खेले। इस दौरान धोनी लगातार तेज गेंदबाजों को तमाम तरह की सलाह और टिप्स भी देते रहे।

भीड़ को देखकर धोनी ने किया मजाक

जब धोनी का सेशन खत्म हो रहा था उस दौरान कई लोग धोनी को दिखाई दिए जो उनकी बल्लेबाजी पर नजरें गड़ाए हुए थे। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए पास में किसी से कहा कि लगता है 'भनक लग गया'। खैर फिर धोनी फटाफट NCA ड्रेसिंग रूम चले गए और इस तरह से आज का उनका मजेदार प्रैक्टिस सेशन खत्म हो गया।

By Kushan Sarkar

Cricket News inextlive from Cricket News Desk