मुंबई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के चाैथे चरण में 29 अप्रैल में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें मुंबई की सभी छह सीटें भी शामिल है। 29 अप्रैल को नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ इस्ट, मुंबई साउथ एवं मुंबई साउथ-सेंट्रल भी है। इनमें कुछ सीटों पर तो काफी नामी चेहरे उतरे हैं। उर्मिला मातोंडकर, प्रिया दत्त जैसे नामी चेहरे चुनावी मैदान में उतरे हैं।

मुंबई लोकसभा की 6 सीटों पर मतदान जारी,यहां मुकाबले में उर्मिला मातोंडकर से लेकर प्रिया दत्त तक

मुंबई नॉर्थ

इस सीट पर मुकाबला काफी रोमाचंक है। कांग्रेस ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर चुनावी मैदान में उतारा है। उर्मिला यहां पर भाजपा के मजबूत प्रत्याशी गोपाल शेट्टी को चुनौती दे रही हैं। उर्मिला ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यहां पर 17,83,870 मतदाता हैं। इसमें 9,72,645 पुरुष मतदाता हैं और 8,11,225 महिला मतदाता हैं। इसके पहले इस सीट से कृष्णा मेनन, मृणाल गोरे, राम नाइक, अभिनेता गोविंदा आहूजा और मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरुपम जैसे नामी चेहरे से जीत हासिल कर चुके हैं।

मुंबई लोकसभा की 6 सीटों पर मतदान जारी,यहां मुकाबले में उर्मिला मातोंडकर से लेकर प्रिया दत्त तक

सूने पार्टी दफ्तरों में जारी चुनावी शह-मात का खेल, जानें भाजपा-कांग्रेस और महागठबंधन का हाल

जानिये कितना है पीएम मोदी का बैंक बैलेंसमुंबई नॉर्थ-सेंट्रल

मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल पर भी कांटे की टक्कर है। यह वही सीट है जिसने एक नहीं बल्कि सुब्रमण्यम स्वामी, प्रमोद महाजन, गुरुदास कामत जैसे तीन केंद्रीय मंत्री दिए है। ऐेसे में इस बार भी मुंबई की इस सीट पर भी जाने-माने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। यहां पर कांग्रेस की ओर से एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त मैदान में उतरी हैं। वहीं उनको टक्कर देने के लिए दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन चुनाव मैदान में हैं। मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में 16,68,347 मतदाता हैं। इसमें 9,23,011 पुरुष और 7,45,342 महिला मतदाता शामिल हैं।

मुंबई लोकसभा की 6 सीटों पर मतदान जारी,यहां मुकाबले में उर्मिला मातोंडकर से लेकर प्रिया दत्त तक

मुंबई साउथ

इस सीट पर भी नामी चेहरे उतरे हैं। यहां पर भी राजनैतिक दलों ने दमदार प्रत्याशियों पर भरोस दिलाया है। कांग्रेस ने पूर्व सासंद व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को टिकट दिया है। यहां पर कुल 14,85,846 मतदाता हैं। इसमें 8,28,964 पुरुष और 6,06,882 महिलाएं शामिल हैं। यह सीट भी काफी चर्चा में रह चुकी है। मुंबई साउथ ने भी एक नहीं बल्कि चार केंद्रीय मंत्री दिए हैं। इसमें मिलिंद देवड़ा सहित जॉर्ज फर्नांडिस, मुरली देवड़ा, जयवतीबेन मेहता के नाम शामिल हैं।