न्ष्ठढ्ढञ्जङ्घन्क्कक्त्र: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह निवासी सपन नामता की हत्या उसके साले ने दूसरी औरत से अवैध संबंध के संदेह में कर दी। रविवार की रात सपन को आठ बजे के करीब मृतक के साला चित्तो घर से बुलाकर सालडीह नदी किनारे ले गया। उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो पत्थर से कूच दिया। वहीं मृत समझ कर नदी किनारे फेंक कर फरार हो गया। इधर पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नदी किनारे पड़ी है। पुलिस मौके ने पर पहुंचकर सपन को इलाज के लिए एमजीएम भेजा जहां उसकी मौत हो गई। आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक का अक्सर उसकी पत्नी से किसी गैर औरत से अवैध संबंध के वजह से झगड़ा होता था। इसकी जानकारी मृतक के साले को लगी। जिसके बाद रविवार की रात हत्या की साजिश रच डाली। आरोपित रतन लोहार के गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। पूर्व में एक मामले में जेल भी जा चुका है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।