ranchi@inext.co.in
RANCHI सिटी के सुखदेवनगर थाना एरिया के विद्यानगर रोड स्थित आनंदपुरी चौक के छोटू कुमार शर्मा की बिहार के नालंदा जिले में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस बाबत मृतक के परिजनों ने इस्लामपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पत्‌नी सीमा देवी, सास मीना देवी, ससुर कृष्णा प्रसाद, साला राजीव कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

क्या है मामला
प्राथमिकी के अनुसार, छोटू कुमार शर्मा की शादी इस्लामपुर के पटेल नगर निवासी कृष्णा प्रसाद की बेटी सीमा देवी के साथ 2012 में हुई थी। शादी के बाद एक पुत्र का जन्म भी हुआ। इसके बाद पढ़ाई-लिखाई के नाम पर कृष्णा प्रसाद अपने पुत्री को इस्लामपुर चले आए। इसके बाद कई बार छोटू पत्‌नी को विदा करवाने ससुराल आया, लेकिन ससुराल वालों ने विदा नहीं किया। छोटू 16 अक्टूबर की फिर इस्लामपुर स्थित अपने ससुराल आया। उसने जैसे ही अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात कही कि ससुराल वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने यह कह दिया कि वह छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल है। इसकी जानकारी मिलते ही छोटू के बड़े भाई मुन्ना कुमार शर्मा जैसे इस्लामपुर पहुंचे, पता चला कि यहां से चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया है।