प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, पार्क में साथ पहुंचे थे विजय व वंशिका

न्याय नगर के दुर्गा पूजा पार्क में हुई घटना में मर्डर-सुसाइड तो ऑफिशियल दर्ज हुआ है। लेकिन, प्रत्यक्षदर्शी कुछ और ही बयां करते हैं। उनकी मानें तो विजय और वंशिका पार्क में साथ पहुंचे थे। इससे यह गुत्थी मर्डर-सुसाइड से ऊपर उठकर ऑनर किलिंग की तरफ इशारा करने लगी। वैसे घटना के संबंध में वंशिका के मामा की तरफ से झूंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। इसमें विजय पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

वंशिका की तय हो चुकी थी शादी

गोली की शिकार होकर मौत का शिकार बनी वंशिका बीटीसी सेकंड इयर की छात्रा थी। वंशिका खुद भी टीचर बनना चाहती थी। उसकी शादी तय हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह ही उसकी सगाई हुई थी। शादी होलागढ़ एरिया में तैनात एक टीचर के साथ होनी थी। साथ जीने का सपना देख रहे विजय को इस घटना ने झकझोर दिया था। इसी के चलते दोनों ने आज मिलने का फैसला लिया था। दुर्गा पूजा पार्क का चयन इसलिए किया गया क्योंकि आम तौर पर यहां दिन में इक्का-दुक्का लोग ही रहते हैं।

मरना-मारना तय करके पहुंचा था

परिस्थितियां बता रही थीं कि दोनों पर कोई तीसरा भी नजर रखे हुए था। स्थानीय लोग वंशिका की मां के इस बयान को सिरे से खारिज करते हैं कि वह पार्क में बेटी के साथ गयी थी। उनके अनुसार विजय और वंशिका पार्क में गये थे। अब पुलिस इंवेस्टिगेशन से ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा कि यह मामला मर्डर-सुसाइड का है या फिर ऑनर किलिंग का।

मृत वंशिका के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस जांच कर रही है। जैसे-जैसे फैक्ट्स सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

एसओ, झूंसी