VARANASI

स्कॉच ग्रुप के रैंडम सेलेक्शन में शहर के 84 गंगा घाटों की बेहतर सफाई प्रबंधन में नगर निगम को पहला स्थान मिला है। निगम की ओर से शनिवार को नई दिल्ली में एक्सईएन अजय राम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

दरअसल, स्कॉच ग्रुप के रैंडम सेलेक्शन में बनारस शहर को भी शामिल किया गया था। इसमें नगर निगम के अफसरों ने करीब एक पखवारे पहले शहर के गंगा घाटों पर चल रही सफाई व्यवस्था का नई दिल्ली में प्रेजेंटेशन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने सफाई व्यवस्था के बारे में जरूरी जानकारी ली। निगम ने स्टॉल भी लगाया। साथ ही पब्लिक से ऑनलाइन वोटिंग भी कराई गई। इसमें निगम को 15 फीसदी वोट मिले। जबकि स्टाल में भी 15 मा‌र्क्स मिले। संस्था ने सभी शहरों की मेरिट तैयार कराई। इसमें नगर निगमको सर्वाधिक अंक मिले। इसपर संस्था ने नगर निगम के एक्सईएन अजय राम को नई दिल्ली में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।