-आवारा पशुओं से लोग होते हादसे का शिकार, अभियान चला करते महज खानापूरी

- अभियान के दौरान हुआ हंगामा, नगर आयुक्त ने दी तहरीर

बरेली

शहर में घूम रहे आवारा पशु लोगों की जान के लिए आफत बने हुए हैं। इसके बावजूद नगर निगम अभियान चलाकर महज खानापूरी कर रहा है। आवारा पशुओं से अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। यह कभी लोगों को अपना शिकार बनाते है तो कई बार इनकी वजह से वाहन सवार शिकार बन जाते हैं। ट्यूजडे को को नगर निगम ने अभियान चलाया तो शहर में घूम रहे हजारों पशुओं में उन्हें शायद ग्यारह ही दिखे, जिनको पकड़कर कान्हा उपवन पहुंचाया गया।

दिखते नहीं या देखना नहीं चाहते

नगर निगम ने बीसीबी, ऐलन क्लब, कालीबाड़ी, सब्जी मंडी, मानसिक चिकत्सालय आदि जगह पर अभियान चलाया। ताज्जुब की बात है कि पांच जगह में उनको सिर्फ 11 आवारा जानवर ही मिले। जबकि लोगों का कहना है कि आवार पशु तो बहुत घूम रहे हैं लेकिन नगर निगम टीम बस एक दो पकड़कर ही चली जाती है।

अभियान के दौरान हंगामा

अभियान के दौरान पशु पकड़ने को लेकर हंगामा हुआ। आरोप है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कालीबाड़ी पहुंची टीम के साथ डेयरी संचालक अंकित यादव भिड़ गया। उसने टीम को जान से मारने की धमकी दी। नगर आयुक्त ने मामले को लेकर एसएसपी को तहरीर दी है। साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा। अभियान के दौरान टीम के साथ हंगामा हुआ है। मैंने एसएसपी को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

सैमुअल पॉल एन, नगर आयुक्त