features@inext.co.in

KANPUR: अर्जुन कपूर ने अपनी एक फैन को ऐसा गिफ्ट दिया है जो उसे हमेशा याद रहेगा। खासबात यह रही कि इस गिफ्ट के लिए अर्जुन को भी काफी मेहनत करणी पड़ी। दरअसल, अर्जुन की शिकागो बेस्ड फैन करण ग्रेवाल ने उन्हें एक मैसेज करके बताया था कि वह सुन नहीं सकती हैं इसलिए उनके ह्यूमर को अच्छी तरह एंज्वॉय नहीं कर पाती हैं। उनकी शिकायत थी कि अर्जुन के वीडियोज में सबटाइटल्स भी नहीं होते हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

अर्जुन कपूर ने सिर्फ एक फैन के लिए कर दिखाया ये कारनामा,कुछ ही घंटों में बन गए इस काम में माहिर

फैन के लिए किया ये काम

करण नाम के इस फैन ने अर्जुन का दिल छू लिया और उन्होंने उससे कम्यूनिकेट करणे के लिए कुछ ही घंटों में साइन लैंग्वेज सीख ली। इस वीडियो में अर्जुन साइन लैंग्वेज के जरिए अपनी फैन से कह रहे हैं, 'हाय करण, मैं उम्मीद करता हूं कि आप अच्छी हैं। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। मैं हमेशा आपको एंटरटेन करता रहूंगा। मैं आपके लिए सक्सेज की कामना करते हुए आपको अपना प्यार भेज रहा हूं। उम्मीद है हम जल्द मिलेंगे।'

अर्जुन कपूर ने सिर्फ एक फैन के लिए कर दिखाया ये कारनामा,कुछ ही घंटों में बन गए इस काम में माहिर

इन फिल्मों में आएंगे नजर

अर्जुन अपने फैंस का बहुत ख्याल रखते हैं इसमें कोई दोराय नहीं है। चलिए जानते हैं कि अर्जुन किन अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अर्जुन की आने वाली फिल्मों में नमस्ते इंगलैंड, संदीप संग पिंकी फरार और पानीपत शामिल हैं। मालूम हो कि संदीप संग पिंकी फरार और नमस्ते इंगलैंड में अर्जुन के साथ उनकी को स्टार परिणीती चोपडा़ होगीं। वहीं पानीपत की स्टार कास्ट अब तक सामने नहीं आई है।

जानें अर्जुन ने ऐसा क्या कह दिया कि, आलिया ने बोलना पडा़ 'गेट लॉस्ट'

तस्वीरें : 'सिंबा' स्टार सारा खान ने नन्हें तैमूर का किया टीका, तो इन बॉलीवुड स्टार्स ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk